फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two more dengue patients found in the district

सर्दी के मौसम में भी मिले डेंगू के दो और मरीज

Wed, 17 Nov 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two more dengue patients found in the district
जिले में मिले डेंगू के दो और मरीज
विज्ञापन

बिजनौर। सर्द मौसम में भी जिले में डेंगू के दो और मरीज मिले हैं। हालांकि इन्हें उपचार के लिए भर्ती नहीं किया गया और ये दवा लेकर घर चले गए। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या अब चार हो गई है। डेंगूू से बचाव के लिए नगर पालिकाएं अब भी कीटनाशकों का छिड़काव करा रही हैं।
डेंगू को रोकने के लिए हर बार काफी प्रचार प्रसार किया जाता है, लेकिन इसके बाद भी लापरवाही से डेंगू फैल ही जाता है। घरों की छत आदि पर टायर, टूटे बर्तन आदि में डेंगू का मच्छर अंडे देता है। विभाग द्वारा समय-समय पर प्रतिष्ठानों पर जांच करके डेंगू के लार्वा भी नष्ट कराए जाते हैं ताकि इसका मच्छर पनप ही न सके। नगर पालिका और ग्राम पंचायत हर साल लाखों रुपये का बजट लार्वा को नष्ट करने के लिए खर्च किया जाता है।
विज्ञापन

सितंबर में डेंगू के दो मरीज मिले थे। माना जा रहा था कि अब मौसम ठंडा होने की वजह से डेंगू के और मामले सामने नहीं आएंगे, लेकिन जिला अस्पताल में डेंगू के दो और मामले सामने आए हैं। जिला अस्पताल में अब तक डेंगू की 206 जांच में कुल चार में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। डेंगू के मरीजों ने हालांकि भर्ती होने से इंकार कर दिया और घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का किया जा रहा जागरूक
सीएमओ डॉ.विजय कुमार गोयल के अनुसार जिले में बुखार के मामले अब कम हुए हैं। डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। हालांकि पहले से ही मामले कम आ रहे हैं लेकिन असावधानी नहीं बरती जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed