{"_id":"5eceaaab8ebc3e9038547b91","slug":"two-months-later-chandpur-s-market-was-bright-bijnor-news-mrt4836464196","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह बाद बाजार में दिखी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह बाद बाजार में दिखी रौनक
विज्ञापन
चांदपुर में दो माह बाद खुले बाजार में दिखाई दी चहल-पहल।
- फोटो : BIJNOR
दो माह बाद बाजार में दिखी रौनक
चांदपुर। लॉकडाउन के दो माह बाद प्रशासन की गाइड लाइन पर चांदपुर का बाजार खोला गया। बाजार में चहल पहल तो रही, लेकिन ग्राहकों की संख्या बहुत ही कम रही। दुकानदारों ने मास्क और सैनिटाइजर का इंतजाम किया है, ताकि किसी भी ग्राहक को बिना मास्क के दुकान में प्रवेश न दिया जाए।
बुधवार को प्रशासन की गाइडलाइन के साथ बाजार खोला गया। करीब दो माह बाद दुकान खुलने से दुकानदारों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी, लेकिन ग्राहकों की अपेक्षाकृत संख्या कम ही रही। दुकानदारों ने दुकान खोलकर साफ सफाई की तथा सामान को व्यवस्थित किया। प्रशासन ने हॉटस्पॉट क्षेत्र को छोड़कर अन्य प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति दी है। जिसमें कुछ प्रतिष्ठान प्रतिदिन व कुछ प्रतिष्ठान दिन के हिसाब से खोले जाएंगे। फिलहाल सैलून, ब्यूटी पार्लर को कोई छूट नहीं दी गई है। सराफा व्यापारी विपुल तायल ने बताया कि बाजार तो खुले लेकिन, अभी ग्राहक नहीं आ रहे हैं। दुकानदारों ने अपने पास मास्क रखे हैं। जिससे यदि कोई ग्राहक या सामान देखने वाला बिना मास्क के आए तो उसे मास्क देकर ही दुकान में प्रवेश दिया जा सके।
कपड़ा व्यापारी मोहित जिंदल का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहकों को अभी बाजार के खुलने की जानकारी नहीं है। गर्मी के कारण भी ग्राहक बाजार में कम आ रहे हैं। मोबाइल फोन कारोबारी नवीन माहेश्वरी का कहना है कि दो माह बाद बाजार खुलने पर बाजार में ग्राहक नहीं हैं। रणवीर सिंह ने बताया कि बाजार खुलने पर सुबह के समय में ग्राहक मोबाइल रिपेयरिंग कराने आए, उसके बाद कोई ग्राहक नहीं आया। विद्युत उपकरणों के व्यापारी कमल गोयल का कहना है कि बाजार खुला, लेकिन अभी ग्राहकों को भी सही से बाजार खुलने का पता नहीं लगा है। बाजार को सामान्य होने में अभी वक्त लगेगा।