{"_id":"6ae4ee249fde726dfb0f79ce","slug":"two-leopards-caged-in-24-hours-two-more-claimed-bijnor-news-c-27-1-bij1034-194299-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 24 घंटे में दो गुलदार पिंजरे में कैद, दो और होने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 24 घंटे में दो गुलदार पिंजरे में कैद, दो और होने का दावा
विज्ञापन
नहटौर के गांव नरगदी नवादा में पिंजरे में कैद गुलदार। स्रोत वन विभाग
नहटौर। क्षेत्र के गांव महमूदपुर कामिल उर्फ नरगदी नवादा के जंगल में 24 घंटे के भीतर दो गुलदार पिंजरे में कैद हो गए। बृहस्पतिवार को एक गुलदार पकड़े जाने के बाद वन विभाग ने पिंजरा दोबारा उसी स्थान पर लगा दिया था। शुक्रवार को फिर एक गुलदार पिंजरे में फंस गया।
ग्रामीणों का दावा है कि बृहस्पतिवार को पिंजरे में गुलदार फंसने के दौरान दो अन्य गुलदार पिंजरे के ऊपर रखी पुआल पर बैठे थे। शोर मचाने पर वे जंगल की ओर भाग गए थे। ग्रामीणों के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम को भी एक गुलदार गांव से कुत्ते को उठाकर ले गया था। शुक्रवार को फिर गुलदार के पिंजरे में फंसने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम गुलदार को पिंजरे सहित रेंज कार्यालय ले गई। सेक्शन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि गुलदार का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।
पिंजरे में कैद हुए बच्चे, माता-पिता जंगल में
ग्राम प्रधान अजहर के अनुसार, ग्रामीणों ने जंगल में एक साथ चार गुलदारों को विचरण करते देखा था। इनमें से दो गुलदार 24 घंटे के भीतर वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गए। ग्रामीणों का दावा है कि पकड़े गए दोनों गुलदार बच्चे हैं, जबकि उनके माता-पिता अभी भी जंगल में मौजूद हैं और वे आकार में बड़े हैं। दो अन्य गुलदारों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।