{"_id":"65ca71e8dcd00f4751002ec4","slug":"two-killed-two-injured-in-accident-in-punjab-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-119092-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पंजाब में हुए हादसे में दो की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पंजाब में हुए हादसे में दो की मौत, दो घायल
Tue, 13 Feb 2024 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 13 Feb 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली देहात (बिजनौर)। कस्बा कोतवाली देहात से जम्मू कश्मीर काम करने जा रहे चार लोगों से कार पंजाब के जालंधर में अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवकों की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन दोंनों के शव लेकर देर रात गांव में पहुंचे
थाना व कस्बा कोतवाली देहात के मोहल्ला रजा कालोनी निवासी रईस अहमद व कासिम, गांव महेश्वरी जट निवासी साकिब जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग स्थान पर काम करते हैं। शनिवार कोतवाली शहर के गांव पेदा निवासी कार चालक उक्त तीनों लोगों को कार से लेकर जम्मू-कश्मीर जा रहा था। जैसे ही रविवार को पंजाब के जालंधर में पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गई। कस्बा कोतवाली देहात के मोहल्ला रजा कालोनी निवासी रईस अहमद (50 वर्ष) व महेश्वरी जट निवासी साकिब (20 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई। जबकि कासिम और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। रईस और साकिब की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक और घायलों के परिजन पंजाब पहुंचे। सोमवार को पोस्टमार्टम होने के बाद दोनों के शव लेकर देर रात गांव में पहुंचे

12जेएनडी08: आशा देवी। फाइल फोटो।

12जेएनडी08: आशा देवी। फाइल फोटो।

12जेएनडी08: आशा देवी। फाइल फोटो।
विज्ञापन