फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two killed in accidents , eight injured

हादसों में दो की मौत,आठ घायल

Sun, 03 Jan 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 03 Jan 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Two killed in accidents , eight injured
नगीना में नगीना-धामपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग 74 पर हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार व्यक्ति की ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन



नगीना थाना क्षेत्र के गांव तीबड़ी निवासी मोहित कुमार 28 वर्ष पुत्र रमेश कुमार कस्बा कोटरा में डॉक्टरी की प्राइवेट प्रेक्टिस करता था। शुक्रवार रात वह नगीना के एक मेडिकल स्टोर से दवाइयां लेकर बाइक से अपने घर तीबड़ी जा रहा था। करीब साढ़े दस बजे नगीना-धामपुर मार्ग पर गांव अलीगढ़ के पास से जब वह गुजर रहा था तो नगीना की ओर से धामपुर जा रही एक रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गंभीर चोटें आने के कारण हाईवे पर चलने वाली सरकारी एंबुलेंस से नगीना सीएचसी लाए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।
विज्ञापन

पुलिस के ड्राइवर नरेश पाल के बेलखेरा स्योहारा को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में  ली । चिकित्सक डा. नवीन ने कहा यदि मृतक हेलमेट लगाए होता तो  उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीट से भरा कंटेनर पलटा, जाम
स्योहारा-धामपुर मार्ग पर स्थित ब्लाक के मोड़ पर मीट से भरा कंटेनर शुक्रवार की रात्रि में अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे मार्ग पर जाम लग गया। हादसे के बाद चालक कंटेनर को छोड़कर भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मशक्कत कर कंटेनर को हटवाकर जाम को खुलवाया।शनिवार को सहसपुर मीट प्लांट से पहुंचे दूसरे कंटेनर में मीट को लादा गया। कंटेनर में मीट भरकर दिल्ली जा रहा था।गलती से चालक धामपुर की ओर आ गया। उधर, एसएसओ सीवी सिंह ने कहा मामला संज्ञान में नहीं है।

कार गड्ढे में गिरी, पांच लोग चोटिल
नूरपुर (ब्यूरो)। हरिद्वार से लौट रहे एक परिवार की कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार में सवार तीन महिलाओं समेत पांच लोग चोटिल हो गए। 
बरेली नकटियां मंडी निवासी अग्रज सिंह का परिवार हरिद्वार घूमकर लौट रहा था। शनिवार दोपहर उनकी कार जैसे ही नहटौर मार्ग पर गांव कुंडा खुर्द के पास पहुंची तो सामने से आ रहे किसी वाहन को बचाने में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इससे कार में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई।  ग्रामीणों ने कार के शीशे तोड़कर बाहर निकाला। हादसे में अग्रज सिंह उनकी पत्नी रेनू, मां सोमलता के अलावा सुनील कुमार व उसकी पुत्री कीर्ति  चोटिल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से पीएचसी भिजवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।

बोलेरो की टक्कर से महिला ने दम तोड़ा, एक गंभीर
स्योहारा में सुबह सवेरे सड़क हादसे में एक महिला की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर घायल हो गई। नगर से सटे ग्राम मंसूर सराय के हिदायत अली की (35) पत्नी इमराना और उसकी (25) नंद नाजमा मुरादाबाद मार्ग पर स्थित सरकारी नल से पानी भरने गई थी।


अचानक धामपुर की ओर से आती हुई एक बोलेरो अनियंत्रित होकर इमराना और नाजमा से टकरा गई। टक्कर से इमराना ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया, जबकि नाजमा गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल नाजमा को सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर ग्रामीण जमा हो गए। घायल को अस्पताल भेजा। बोलेरो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed