{"_id":"60ad4fe48ebc3e34fc035172","slug":"two-killed-30-new-infected-found-in-the-district-bijnor-news-mrt5398671117","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में दो की मौत, 30 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में दो की मौत, 30 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
जिले में दो की मौत, 30 नए संक्रमित मिले
बिजनौर। घटते कोरोना के केस जहां राहत की उम्मीद बंधा रहे हैं, वहीं अभी भी कोरोना के कारण हो रही मौत डरा रही हैं। मंगलवार को जिले में कोरोना के 30 नए केस आए। जबकि दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई। उधर संक्रमण दर पर नजर डालें तो यह घटकर मात्र आधा प्रतिशत ही रह गई है, क्योंकि मंगलवार को 5228 जांच रिपोर्ट आई हैं।
पिछले एक सप्ताह संक्रमण दर के मामलें में राहत भरा रहा, लेकिन मौत का सिलसिला अभी तक रुका नहीं है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में अब जिले में कोरोना के कारण होने वाली मौत बढ़कर 99 पर पहुंच गई। उधर सक्रिय केस पर नजर डालें तो यह संख्या अब केवल 783 ही रह गई है। अब तक कोरोना से ठीक होने वालों पर नजर डालें तो 13492 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। सीएमओ विजय कुमार गोयल ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से लगातार मरीज घट रहे हैं। उम्मीद है कि शीघ्र ही जिले में कोरोना संक्रमण से राहत मिल जाएगी।