फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two inter colleges in the district are blacklisted for life.

Bijnor News: जिले के दो इंटर कॉलेज आजीवन ब्लैकलिस्ट

Sat, 01 Aug 2026 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Two inter colleges in the district are blacklisted for life.
बिजनौर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में फर्जी तरीके सेे परीक्षा दिलाने पर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दो इंटर कॉलेजों को आजीवन ब्लैकलिस्ट (डिबार) घोषित कर दिया है। साथ ही दोनों प्रधानाचार्यों, कक्षाध्यापकों और कार्यालय लिपिकों को परिषद के सभी बोर्ड परीक्षा कार्यों से पांच वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट किया गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डीके सक्सेना ने बताया कि सूचना मिली थी कि हृदयानंद सार्वजनिक इंटर कॉलेज में फर्जी छात्र परीक्षा दे रहा है। जांच में पता चला कि नांगलजट इंटर काॅलेज के कक्षा 10 के छात्र सत्यम के स्थान पर भूपेंद्र सैनी परीक्षा दे रहा है।
विज्ञापन

इससे पहले चाचा नेहरू इंटर कॉलेज, बिजनौर से संबंधित परीक्षार्थी शमशेर मलिक के स्थान पर भूपेंद्र सैनी परीक्षा देते हुए पकड़ा गया था। इस मामले में जांच समिति गठित की गई थी। प्रस्ताव समिति ने मामले का अवलोकन कर जांच रिपोर्ट भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के आधार पर संबंधित दोनों तत्कालीन प्रधानाचार्यो, कक्षाध्यापक एवं लिपिक को पांच वर्ष के लिए डिबार किया गया। साथ ही विद्यालय को भविष्य में परीक्षा केंद्र बनाए जाने से आजीवन वंचित करने और संबंधित परीक्षार्थी का परीक्षा परिणाम निरस्त कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डीके सक्सेना का कहना है कि दो इंटर कॉलेल डिबार घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed