फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two including old lady died in road accidents

सड़क हादसों में वृद्धा समेत दो की मौत

Sun, 01 May 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two including old lady died in road accidents
सड़क हादसों में वृद्धा समेत दो की मौत
विज्ञापन

रेहड़। दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक वृद्धा समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दंपती घायल हो गए। हादसों से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
गांव बादीगढ़ निवासी भारत सिंह ने बताया कि उसका बड़ा भाई जयवीर (28) पुत्र मेघनाद सिंह फलों के जूस की ठेली लगाता था। आसपास के साप्ताहिक बाजारों में भी जयवीर जूस बेचने चला जाता था। इसके लिए उसने बाइक में जोड़कर ठेली बनाई हुई थी। शनिवार को कल्लूवाला सेंटर पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार में गया था। बाजार से देर रात लौटते समय केहरीपुर के प्रतीक्षालय के समीप किसी वाहन ने जयवीर की ठेली में टक्कर मार दी। दुर्घटना में जयवीर की मौके पर ही मौत हो गई साथ ही ठेली भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

गांव भगतावाला निवासी अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को वह अपनी मां चंद्रकांता (62) और पत्नी हेमा को बाइक से जसपुर दवाई दिलाने जा रहा था। जैसे ही उदयपुर बस स्टॉप पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे किसी वाहन ने अशोक की बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों घायल हो गए। सिर में चोट लगने से चंद्रकांता गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उपचार के लिए वृद्धा को जसपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजन बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed