फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two including brother of BJP leader arrested for robbery

हिस्ट्रीशीटर भाजपा नेता का भाई लूट में गिरफ्तार

Wed, 08 Jan 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two including brother of BJP leader arrested for robbery
लूट के आरोप में भाजपा नेता का भाई समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन

कोतवाली देहात(बिजनौर)। एक कंपनी के कैश कलेक्शन कर्मचारी से लूट करने के मामले में पुलिस ने एक भाजपा नेता के भाई समेत दो बदमाशों को दबोचा है। भाजपा नेता भी कोतवाली देहात थाने में हिस्ट्रीशीटर है। भाजपा नेता के भाई पर कई थानों में लूट आदि के मुकदमे दर्ज हैं।
सीओ नगीना अर्चना सिंह ने बताया कि 28 नवंबर को बाइक सवार दो बदमाशों ने एक कंपनी के कैश कलेक्शन कर्मचारी विकास निवासी हापुड़ से 17 हजार रुपये, एक टेबलेट एवं फोन लूट लिया था। पुलिस ने बुधवार को गांव उमरी निवासी शमशेर एवं भूरा उर्फ गुलफाम को पकड़कर लूट का खुलासा कर दिया। दोनों आरोपियों के पास से लूटी गई टेबलेट, मोबाइल फोन एवं वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की। मोबाइल टूटा हुआ था। आरोपियों ने लूट के पैसे खर्च कर दिए थे। पुलिस के अनुसार शमशेर का बड़ा भाई मुकीत चौधरी भी थाने में हिस्ट्रीशीटर है। वह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे में जिला उपाध्यक्ष है। मुकीत चौधरी का कहना है कि उसके भाई को गलत फंसाया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक संजय धीर ने बताया कि मुकीत चौधरी अपने भाई को छुड़वाने के लिए पैरवी कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे नहीं छोड़ा। शमशेर पर कई जिलों में मुकदमे दर्ज हैं। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय धीर के अलावा एसएसआई प्रदीप कुमार, एसआई संदीप कुमार, विजय कुमार, कांस्टेबिल अखिलेश शर्मा, सोनू सहगल, कल्पना, मंजू, विकास यादव शामिल हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि का कहना है कि मामले की जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed