फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two including additional manager of Dwarkesh sugar mill died in the accident

Bijnor News: हादसे में द्वारकेश चीनी मिल के एडिशनल मैनेजर सहित दो की मौत

Sat, 11 Nov 2023 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two including additional manager of Dwarkesh sugar mill died in the accident
मनोज चौहान फाइल फोटो
अफजलगढ़-हरेवली मार्ग पथरिया पुल के समीप दोनों लोगों की बाइकें आपस में टकराई
विज्ञापन

वर्तमान में उत्तराखंड के काशीपुर रह रहे थे एडिशनल मैनेजर

संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़ (बिजनौर)। अफजलगढ़-हरेवली मार्ग पथरिया पुल के समीप दो बाइकों की टक्कर में द्वारकेश चीनी मिल के एडिशनल मैनेजर सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
द्वारकेश चीनी मिल के एडिशनल मैनेजर मनोज चौहान (55) पुत्र दिलीप सिंह शनिवार की शाम पांच बजे बाइक से हरेवली क्षेत्र से लौट रहे थे। पथरिया पुल के समीप सामने से आ रहे शेरकोट थाने के गांव मंधौरा निवासी बिंटू (35) पुत्र नेतराम सिंह की बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों ही लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक सर्वेश निराला ने दोनों घायलों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मनोज चौहान मूलरूप से लिंडरपुर नूरपुर के रहने वाले थे और वर्तमान में उत्तराखंड के काशीपुर रह रहे थे। शनिवार को वे मिल क्षेत्र में भ्रमण कार्यक्रम के लिए गए थे। इस संबंध में कोतवाल योगेन्द्र सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है।

मनोज चौहान फाइल फोटो

मनोज चौहान फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed