{"_id":"694995ad5e7c8d17ae09e057","slug":"two-groups-clashed-fighting-and-firing-took-place-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-168135-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आपस में भिड़ गए दो गुट, मारपीट-फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आपस में भिड़ गए दो गुट, मारपीट-फायरिंग
विज्ञापन
-बिजनौर शहर के पास देवलोक कॉलोनी का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। दो गुटों के करीब पचास युवक बिजनौर शहर के पास देवलोक कॉलोनी में एकत्र हुए। जोकि आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग की गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
बिजनौर में चक्कर रोड पर देवलोक कॉलोनी है। जिसमें अधिकांश प्लॉट खाली पड़े हैं। इस कॉलोनी में सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे बाइकों से कुछ युवक पहुंचे। दूसरे गुट के युवक पहुंच गए। दोनों गुटों में जमकर फायरिंग की गई। आस पास में रहने वाले लोग दहशत में आ गए। किसी ने पुलिस को फोन किया।
सीओ संग्राम सिंह, शहर कोतवाल धमेंद्र सिंह सोलंकी मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख एक गुट के युवक बाइकों पर सवार होकर भाग निकले। जबकि दूसरे गुट के युवक पास में ही गन्ने के खेत में छिप गए। पुलिस ने गन्ने के खेत में घेराबंदी भी की। मगर आरोपी पकड़े नहीं जा सके। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पड़ोस के गांव सालमाबाद में दबिश दी। सालमाबाद में एक बाइक खड़ी मिली।
विज्ञापन
संभावना है कि एक गुट के आरोपियों ने पड़ोस के गांव में अपनी बाइक खड़ी कर दी थी। पुलिस ने सालमाबाद के अलावा भी कई गांव में दबिश दी है। झगड़े और फायरिंग की वजह को पुलिस पता करने के प्रयास में लगी है। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि मामले में आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।