फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two Girls friends remained adamant on marrying each other in BIjnor

UP: सहेलियों में बढ़ रही थी नजदीकी, परिजनों के रोकने पर दोनों घर से हुईं फरार, पुलिस वापस लाई तो रख दी ये शर्त

Tue, 16 Jan 2024 08:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 16 Jan 2024 08:32 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दो युवतियां एक दूसरे के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गईं। दोनों दस दिन पहले एकसाथ फरार हो गई थी। मंगलवार को पुलिस ने दोनों को लाकर मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराए।

विज्ञापन
Two Girls friends remained adamant on marrying each other in BIjnor
- फोटो : istock

विस्तार

बिजनौर जनपद के स्योहारा में एक दूसरे के प्यार में डूबीं दो युवतियां की जिद पर अड़ी रहीं। दरअसल दोनों सहेलियां दस दिन पहले घर से फरार हो गई थी, जिन्हें पुलिस ने बरामद किया। मगर इन्होंने शादी की जिद नहीं छोड़ी, बाद में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। बयान दर्ज नहीं होने पर इन्हें वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। 

विज्ञापन


स्योहारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपने परिवार के संग काशीपुर में रहकर नौकरी करती थी, वहीं पर रहने वाली मुरादाबाद की एक युवती से उसकी दोस्ती हो गई। दोनों सहेलियों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। दोनों की नजदीकियां देख परिवार वालों ने विरोध किया।

विज्ञापन

विरोध होने पर दोनों एक दूसरे के संग फरार हो गई। जिस पर एक युवती के पिता ने स्योहारा पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार की सुबह दोनो युवतियों को बरामद कर लिया। थाने पहुंची दोनों युवतियां एक दूसरे से शादी की जिद करने लगी।

इसके बाद पुलिस और परिजनों ने दोनों को खूब समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों युवतियों ने किसी भी बात को मानने से इनकार कर दिया। जोकि समलैंगिक विवाह पर अड़ी रही। यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पुलिस ने दोनों युवतियों को न्यायालय बिजनौर में पेश किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह का कहना है कि दोनों युवतियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed