फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two friends have died in road accident in Bijnor district of Uttar Pradesh

बुझे दो घरों के चिराग: हादसे में दो दोस्तों की मौत, बाइक से लौट रहे थे घर, एक माह पहले हुआ था आरिफ का निकाह

Wed, 10 Jan 2024 09:48 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 10 Jan 2024 09:48 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में बुधवार शाम को हुए दर्दनाक हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा है। बताया गया कि एक माह पहले ही आरिफ का निकाह हुआ था।

विज्ञापन
Two friends have died in road accident in Bijnor district of Uttar Pradesh
आरिफ का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बिजनौर जनपद में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। नगर के मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी बाइक सवार दो दोस्त बाइक से कहीं जा रहे थे, इसी दौरान उनकी बाइक की कार से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवकों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं, पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


बिजनौर कोतवाली नगर के मोहल्ला काजीपाड़ा रहीमिया स्कूल के पास रहने वाले आरिफ (21) पुत्र जमीर अपने दोस्त दीपक उर्फ भोला (22) पुत्र अशोक के साथ बुधवार को किसी काम से किरतपुर गया था। बुधवार शाम को बाइक से दोनों घर लौट रहे थे। देर शाम जैसे ही वे दोनों गांव झलरा के पास पहुंचे तो सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन

इसके बाद डायल 112 ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, आरिफ कश्मीर में सैलून चलाता था। एक सप्ताह पहले ही अपने घर आया था। जबकि दीपक कश्मीर के एक होटल में काम करता था।

कोतवाली नगर की पेदा चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि किरतपुर मार्ग पर कार की टक्कर से दो युवकों की मौत हुई है। दोनों युवकों के शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं। गलत साइड बाइक चलाने पर हादसा हुआ है।

यह भी पढ़ें: होमगार्ड दंपती हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा: दोस्त ही बना कातिल, पूछताछ में बताई ऐसी वजह, अफसर भी हैरान

विज्ञापन

एक माह पहले हुआ था आरिफ का निकाह
परिजनों ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले ही आरिफ का निकाह नजीबाबाद के पास एक गांव की रहने वाली युवती से हुआ था। सड़क हादसे में आरिफ की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें: UP: तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म, मुंह खोलने पर दी धमकी, पीड़िता ने एसएसपी को बताई आपबीती, कार्रवाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed