{"_id":"6ae4ed8f2597e7208703aaee","slug":"two-friends-died-after-their-bike-collided-with-an-electric-pole-bijnor-news-c-27-1-bij1029-194366-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजली के खंभे से बाइक टकराई, दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजली के खंभे से बाइक टकराई, दो दोस्तों की मौत
विज्ञापन
स्योहारा। शुक्रवार को स्योहारा क्षेत्र में कृष्णा होटल के पास घुमावदार मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों दोस्त ठाकुरद्वारा के रामगंगा घाट पर अपने साथी के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होकर बुलेट मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। उनकी ।
शुक्रवार शाम करीब 4:40 बजे तीन दोस्त महेंद्र (60) पुत्र कृपाल सिंह निवासी ग्राम लांबाखेड़ा, मदन सिंह (60) पुत्र भगवाना निवासी ग्राम खाईखेड़ा और अनिल यादव (60) पुत्र पतराम सिंह निवासी ग्राम कृष्ण रामपुर बुलेट मोटरसाइकिल से ठाकुरद्वारा के रामगंगा घाट से स्योहारा की ओर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक स्योहारा क्षेत्र में कृष्णा होटल के पास घुमावदार रास्ते पर पहुंची, अचानक चालक बाइक से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से जा टकराई और तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने महेंद्र और मदन सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल अनिल यादव को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बताया गया कि तीनों दोस्त अपने साथी राजेश सिंह के पिता शेर सिंह (95) निवासी ग्राम खाईखेड़ा के निधन पर ठाकुरद्वारा के रामगंगा घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों और घायल के परिजन सीएचसी पहुंच गए। अपनों की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सीओ धामपुर डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई थी जिस कारण हादसा हुआ।