{"_id":"6994ac867ad11c494402b6b4","slug":"two-elephants-created-havoc-in-the-church-premises-bijnor-news-c-27-1-bij1025-172668-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दो हाथियों ने चर्च परिसर में मचाया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दो हाथियों ने चर्च परिसर में मचाया उत्पात
विज्ञापन
कालागढ़। भिक्कावाला के सेंट मेरीज चर्च परिसर में सोमवार की रात्रि दो हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने चर्च परिसर में काफी नुकसान किया। आम, केले की फसल, गेट, सोलर तार-बाड़ तोड़कर चहारदीवारी को गिरा दिया।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के जंगलों से निकलकर दो हाथी सोमवार की रात्रि में लगभग 11 बजे सेंट मेरीज चर्च परिसर की सुरक्षा दीवार को तोड़ते हुए सोलर तार-बाड़ को क्षतिग्रस्त कर आम व केले के बाग में जा पहुंचे। उन्होंने उत्पात मचाते हुए आम के पेड़ों को तोड़ डाला। केले के पेड़ों को जमीन पर गिराकर कुचल कर नष्ट कर दिया। चर्च के फूलों के बगीचे को भी नुकसान पहुंचाया। उसके बाद वे परिसर के बने गेट को भी तोड़कर मुख्य मार्ग पर आ गए। रात अधिक होने के कारण मार्ग सुनसान था। पल्ली पुरोहित फादर फिलिप ने बताया कि हाथियों को देखकर सभी भयभीत हो गए। चर्च परिसर में रह रहे कर्मी, उनके परिवार और कान्वेंट में रह रहीं नन आदि भी घबरा गए। सुबह वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। दिन में वनकर्मी आए और नुकसान का निरीक्षण किया।
वनक्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि मौके पर वन कर्मी ने जाकर स्थिति देखी है। उससे रिपोर्ट मांगी गई है। जांच शुरू की गई है। वहीं आम जनता से अपील की गई है कि वन्यजीवों से दूरी बनाए रखें।