फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two dumpers caught fire due to collision, driver burnt alive

Bijnor News: टक्कर से दो डंपरों में लगी आग, जिंदा जल गया चालक

Wed, 26 Jun 2024 04:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Two dumpers caught fire due to collision, driver burnt alive
- काशीपुर से खनन सामग्री लेकर अफजलगढ़ आ रहा था डंपर
विज्ञापन

- हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा
- अफजलगढ़ के प्रेमपुरी निवासी डंपर चालक की जिंदा जलने से हो गई मौत

संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़/कादराबाद (बिजनौर)। हरिद्वार-काशीपुर फोरलेन हाईवे पर अफजलगढ़ और जसपुर के बीच दो डंपर टकरा गए। टक्कर के बाद दोनों ही डंपर में आग लगी। इसमें एक डंपर के चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरे डंपर का चालक भी घायल हुआ है।
अफजलगढ़ के गांव प्रेमपुरी निवासी रवि (35) पुत्र रणवीर सिंह डंपर चालक था। मंगलवार की सुबह उत्तराखंड के काशीपुर से डंपर में खनन सामग्री भरकर वह अफजलगढ़ आ रहा था। करीब पांच बजे डंपर टोल प्लाजा के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे दूसरे डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों डंपरों में आग लग गई और विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन

चालक रवि डंपर में फंस गया। आग में जिंदा जलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे डंपर का चालक विक्की निवासी काशीपुर आग से बच निकला, लेकिन घायल हो गया। उसका काशीपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने यातायात परिवर्तित कर वाहनों को निकाला
बताया गया कि अफलगढ़ की ओर आ डंपर अपनी लेन में था, जबकि नगीना की ओर से काशीपुर जा रहा खाली डंपर भी उसी लेन में सामने से आ गया। दोनों डंपरों की जबरदस्त टक्कर हो गई। इसके बाद आग लगी। जिस डंपर के चालक की मौत हुई है, वह डंपर काशीपुर के गांव अजीतपुर के एक व्यक्ति का है जबकि दूसरा डंपर नगीना का था। आग लगने से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से यातायात को हाईवे की दूसरी लेन पर डायवर्ट कराया।


परिवार में मचा कोहराम
हादसे की खबर मिलते ही परिजन भी घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को रोते बिलखते छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed