{"_id":"680fc7b63d2ab13b19080317","slug":"two-died-in-separate-road-accidents-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-148610-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत
Mon, 28 Apr 2025 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
हल्दौर/पैजनिया। बिजनौर-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार समेत दो लोगों की मौत हो गई।
हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव महमदाबाद निवासी शाकिर (35) पुत्र अजीज रविवार की देर शाम बाइक से बीमार पत्नी के लिए जूस लेने के लिए निकले। बाइक सवार शाकिर को पैजनिया चौराहा जा रहा था, नहटौर मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर के सामने उसकी बाइक सड़क पर जा रही भैंसा बुग्गी में पीछे से जा टकराई। दुर्घटना में शाकिर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन तत्काल उपचार के लिए घायल शाकिर को बिजनौर ले गए। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
परिवार वालों ने बिना किसी कार्रवाई के ही मृतक के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। मृतक के साले मोहम्मद जकी महमदाबाद स्थिति एचएम पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक हैं। जिससे स्कूल स्टाफ में भी गमजदा माहौल रहा।
उधर, हल्दौर के गांव नवादा तुल्ला निवासी कौशल कुमार उर्फ भगत (21) पुत्र चेतराम सिंह हल्दौर में मजदूरी कर अपने घर पैदल लौट रहा था। रविवार की देर शाम बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे मार्ग पर स्थित गांव बिसाठ के समीप किसी वाहन ने कौशल कुमार को टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। परिजनों ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।