{"_id":"634f7d8dd0a6f6516373a278","slug":"two-died-in-an-accident-in-bijnor-after-bike-colided-with-a-dumper-last-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: नजीबाबाद में हुए दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, डंपर की टक्कर से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: नजीबाबाद में हुए दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, डंपर की टक्कर से हुआ हादसा
Wed, 19 Oct 2022 10:02 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 19 Oct 2022 10:02 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में देर रात हुए एक हादसे ने दो युवकों की जान ले ली। बताया गया कि नजीबाबाद में दोयज वाली मार्ग के नजदीक एक बाइक डंपर से टकरा गई दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
नागपुर में सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में नजीबाबाद में दोयज वाली मार्ग के समीप डंपर व बाइक की टक्कर में नांगल सोती क्षेत्र के बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सड़क हादसे में युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तहसील के नांगल सोती क्षेत्र के गांव मायापुरी निवासी अभिषेक उम्र 20 वर्ष, पुत्र सुखवीर सिंह, व सानू उम्र 18 वर्ष पुत्र जागेश सिंह, मंगलवार की देर रात बाइक से नजीबाबाद क्षेत्र के गांव शाहपुरा जा रहे थे।
नाले में पड़ा मिला साथी का शव
बताया कि जैसे ही वह नजीबाबाद के दोयज वाली मार्ग के समीप पहुंचे तो सामने से आ रहे डंपर से बाइक टकरा गई जिससेअभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथी सानू का शव बुधवार की तड़के घटनास्थल के नजदीक नाले में पड़ा मिला।
विज्ञापन
दोनों युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।