फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two died in accidents

हादसों में दो ने दम तोड़ा

Sun, 31 Jan 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 31 Jan 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two died in accidents
हल्दौर/छाछड़मोड़/अफजलगढ़ में टाटा मैजिक की चपेट में आकर बाइक सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी पत्नी और बेटा गंभीर घायल हो गए। हादसे से आक्रोशित मृतक के गांव वालों ने बाल किशनपुर चौराहे पर जाम लगाया। एसपी सिटी कल्पना सक्सेना के आश्वासन पर गांववालों ने जाम खोला। वहीं अन्य घटना में एक किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव खतापुर निवासी रामू सिंह पत्नी प्रकाशो देवी और बेटे अभिषेक के साथ दोपहर बाद करीब तीन बजे खरीदारी करने बाइक से हल्दौर आ रहे थे। बाइक रामू सिंह ही चला रहे थे। बालकिशनपुर चौराहे पर बिजनौर नूरपुर मार्ग पर सामने से आई टाटा मैजिक ने उनको अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर घायल हुए रामू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रकाशो देवी और अभिषेक गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन



टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर कुछ ही दूर पर पेड़ से टकराकर रुक गई। दुकानदारों ने प्रकाशो देवी और अभिषेक को सीएचसी भेजा और टाटा मैजिक चालक थाना हीमपुरदीपा के गांव नंगला निवासी बुध सिंह की पिटाई कर पुलिस को सौंपा। सूचना पर पहुंचे खतापुर के ग्रामीणों ने बालकिशनपुर चौराहे पर बल्ली, वाहनों के पहिये आदि रखकर जाम लगा दिया। महिलाएं भी सड़क पर बैठ गईं। इससे नूरपुर, बिजनौर, गंज और हल्दौर मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। एसपी सिटी कल्पना सक्सेना, एसडीएम अजय तिवारी और सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा के समझाने पर गांव वालों ने करीब एक घंटे बाद जाम खोला। इस दौरान शव मौके पर पड़ा रहा। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं प्रकाशो देवी और अभिषेक को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक पर गिरी वृद्धा, घायल
नगीना। मोहल्ला लाल सराय निवासी 65 वर्षीय इंदिरा देवी देहरादून जाने के लिए करीब एक बजे इलाहाबाद देहरादून पैसेंजर ट्रेन के जनरल कोच में चढ़ रहीं थी। उनके साथ भतीजी आरती भी थी। चलती ट्रेन के कोच में चढ़ने के दौरान इंदिरा देवी अनियंत्रित होकर ट्रैक पर जा गिरीं। उन्हें गिरता देखकर भतीजी आरती और जीआरपी कर्मचारियों ने शोर मचा दिया। ट्रेन चालक के ट्रेन रोकने पर इंदिरा  को बाहर निकाला।

ट्रेन चलने के दौरान ट्रैक पर गिरी इंदिरा देवी को मामूली चोट ही आईं। पुलिस घायल महिला को सीएचसी ले गई।
वहीं दूसरी तरफ गांव तकीपुरा निवासी नरेश कुमार शुक्रवार को बिलाई मिल में गन्ना तुलवाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहे थे। तौल केंद्र से लौटते समय ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से घायल होने पर नरेश कुमार की मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
उधर, छाछरीमोड़ में गांव सलेमपुर खादर निवासी 28 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र साधुराम शनिवार को उत्तराखंड जा रहा था। उसके साथ उसका रिश्तेदार नीटू भी था। गांव भोखारेड़ी के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर राजेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। नीटू भी घायल हो गया। आरोपी चालक ट्रैक्टर सहित घायल हो गया।


वहीं अफजलगढ़ में नहटौर थाने के गांव गोपालपुर राजी निवासी भूपेंद्र (31) पुत्र रतिपाल शनिवार को गांव नारायणवाला स्थित ससुरडाल से बाइक पर घर वापस आ रहा था। रास्ते में उसे नारायणवाला निवासी नंदकिशोर (30) पुत्र शिवराज मिल गया। वह बाइक चालक से लिफ्ट मांगने लगा।
बाइक चालक ने नंदकिशोर को बाइक पर लिफ्ट दे दी। दोनों बाइक लेकर धामपुर की ओर चल पड़े। अफजलगढ़ सीओ कार्यालय के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। सिर में चोट लगने की वजह से बाइक पर पीछे बैठे नंदकिशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया है।

उसे गंभीर हालत में भूपेंद्र को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बाहर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। मृतक की शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों में से किसी ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। उधर इंस्पेक्टर अजय कुमार गौतम का कहना है कि जांच कर कार्रवाई होगी। अफजलगढ़ में ही दल्लीवाला निवासी विकास सिंह का छह वर्षीय पुत्र यश कुमार शनिवार को अपनी दादी के साथ भूतपूरी तिराहे पर गया था।

सामान की खरीददारी के बाद दोनों सड़क पार कर रहे थे। अचानक आए अज्ञात वाहन की चपेट में आकर यश घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे बाहर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed