{"_id":"608c51e28ebc3ebcc543704f","slug":"two-died-from-corona-11-from-fever-bijnor-news-mrt5366342116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो, बुखार से 11 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो, बुखार से 11 की मौत
विज्ञापन
कोरोना से दो, बुखार से 11 की मौत
बिजनौर/धामपुर/कालागढ़/शिवाला कलां/किरतपुर/शेरकोट। जिले में कोरोना और बुखार से लोगों की मौत होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को जिले बुखार से 11 और कोरोना से एक महिला महिला सहित दो की मौत हो गई। इसके अलावा सैकड़ों लोग बुखार की चपेट में हैं। अस्पतालों में उपचार न मिलने के कारण लोग घरों में ही रहकर दवाइयां खा रहे हैं।
कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के गांव गजरौला शिव निवासी मास्टर राहुल को दो दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने गांव में ही उनका उपचार कराया। आराम न मिलने के कारण बृहस्पतिवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रात में उनकी मौत हो गई। धामपुर में शिखर शिशु सदन की शिक्षिका ज्योति, सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. युवराज गर्ग, एक व्यापारी के युवा पुत्र की बुखार से मौत हो गई। कालागढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी करके लौटी कालागढ़ निवासी शिक्षिका मौरिस (47) की कोरोना से मौत हो गई। कालागढ़ के पीएचसी प्रभारी ने बताया कि शिक्षिका का ऑक्सीजन लेवल लगातार कम होता जा रहा था। रात में उन्हें वेंटिलेटर की आवश्यकता थी। समय पर वेंटिलेटर की सुविधा न मिलने से मौत हुई।
वहीं, शिवाला कलां के थाना क्षेत्र के गांव फीना में एक ही दिन में दो महिलाओं सहित पांच ग्रामीणों की मौत होने पर गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने इन मौतों का कारण तेज बुखार बताया है। एक ही दिन पांच लोगों की मौत गांव में पहली बार हुई है, जिससे ग्रामीण सहमे हुए हैं। किरतपुर मुस्लिम फंड रजि. बसी के दो लोगों की मौत हो गई। प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष साइम राजा ने कहा कि दोनों के द्वारा फंड को मजबूत करने में दिए योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। चांदपुर निवासी सैय्यद हफीजुल हसन रिजवी मुस्लिम फंड रजि. बसी किरतपुर की प्रबंध कमेटी के मेंबर थे तथा वह रिसेंट स्कूल चांदपुर के मैनेजर थे। बृहस्पतिवार को उनकी मौत की खबर पर फंड में शोक छा गया। वहीं, मंडावर निवासी इरफान अंसारी फंड की मुख्य शाखा किरतपुर में तैनात थे। शुक्रवार को इरफान अंसारी की मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, शेरकोट के पीजेएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नरदेव सिंह (44) का कोरोना से बृहस्पतिवार को निधन हो गया। नरदेव सिंह धामपुर की टीचर्स कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। नहटौर थाने के गांव लकड़ा के निवासी थे। चुनाव में ड्यूटी के दौरान वह संक्रमण की चपेट में आ गए थे।