फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two cubs of Guldar found in the forest of Khaspura

खासपुरा के जंगल में मिले गुलदार के दो शावक

Thu, 13 May 2021 10:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
Two cubs of Guldar found in the forest of Khaspura
खासपुरा के जंगल में मिले गुलदार के दो शावक
विज्ञापन

हल्दौर। गांव खासपुरा के जंगल में गुलदार के दो शावक मिलने से किसानों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दोनों को साथ ले जाने से साफ इंकार कर दिया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हो गया। बाद में विभागीय टीम ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कर मादा गुलदार की तलाश शुरू कर दी है।

गांव खासपुरा निवासी किसान सौपाल सिंह का चक रामपुर बिडार मार्ग पर स्थित है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे कुछ किसान अपने अपने खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान कुछ किसानों को अपने पड़ोसी किसान सौपाल सिंह के ईख के खेत में गुलदार के दो शावक दिखाई दिए, जिससे मौके पर मौजूद किसानों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने इस मामले की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। वन दरोगा राजेंद्र सिंह, वनरक्षक बबलू सादिक और अफजाल अहमद टीम सहायक पप्पू सिंह नेगी आदि मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों शावकों को अपने कब्जे में ले लिया। विभागीय टीम के अनुसार शावकों की उम्र करीब एक माह बताई जा रही है। भयभीत ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से दोनों शावकों को अपने साथ ले जाने की मांग की। टीम के इंकार करने पर ग्रामीण इस बात को लेकर अड़ गए। इस पर वन विभाग की टीम ने क्षेत्रवासियों की सुरक्षा की दृष्टि से शावकों को अपने साथ ले जाने से साफ मना कर दिया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हो गया। वन दरोगा राजेंद्र सिंह का कहना है कि शावकों को जंगल से अपने साथ ले जाने से उनसे बिछड़ी मां हमलावर हो सकती है। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हो गए। टीम क्षेत्र के जंगल में मादा गुलदार की तलाश में डेरा डाले हुए है। कार्यवाहक वन रेंजर मोतीलाल ने बताया कि शावकों का उचित तरीके से पालन पोषण करने के लिए उनकी मां का उनसे मिलना नितांत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed