{"_id":"6598480616c0d04fc00298ff","slug":"two-cubs-of-guldar-found-in-sugarcane-field-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-17059-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गन्ने के खेत में गुलदार के दो शावक मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गन्ने के खेत में गुलदार के दो शावक मिले
Fri, 05 Jan 2024 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव जोगी औंधा में खेत में मिले गुलदार के शावकों को दिखाता किसान। स्रोत
हीमपुर दीपा (बिजनौर)। जोगी औंधा गांव में गन्ने के खेत में गुलदार व उसके दो बच्चे मिले वहीं फतेहपुर कला गांव में जंगली जानवर का शिकार करते हुए आदित्या फार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में गुलदार दिखाई दिए।
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव जोगी औंधा में शुक्रवार को किसान जसवंत सिंह मजदूरों के साथ अपने गन्ने के खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें गन्ने के खेत से आवाजें सुनाई दीं इन्होंने आगे पहुंच कर देखा तो गन्ने के खेत में गुलदार व दो बच्चे दिखाई दिए गुलदार ने किसान व मजदूरों पर हमले का प्रयास किया इनके द्वारा शोर मचाने पर मादा गुलदार बच्चों को छोड़कर गन्ने के खेत में चली गई। किसान द्वारा पुलिस व वन विभाग को सूचना दी गई, जिस पर मौके पर पहुंचे वन विभाग के दरोगा वाकर रजा व करमवीर ने टीम के साथ दोनों बच्चों को पकड़ लिया और अपने साथ ले गए किसानों को उस जगह से दूर रहने की हिदायत दे गए हैं।
वहीं फतेहपुर कला गांव में बृहस्पतिवार की रात्रि को आदित्या फार्म के सामने गन्ने के खेत में गुलदार ने जंगली जानवर को अपना शिकार बनाया। शिकार करने से पूर्व गन्ने के खेत के दूसरी ओर आदित्या फार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में गुलदार की तस्वीरें कैद हो गईं। क्षेत्र में लगातार गुलदार के दिखाई देने से ग्रामीणों व किसानों में दहशत का माहौल बना हुआ है।