{"_id":"6a08c5d4e1b14d44d60ad927","slug":"two-cases-of-theft-solved-tractor-trolley-and-bike-recovered-bijnor-news-c-27-1-bij1029-179751-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चोरी के दो मामलों का खुलासा ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चोरी के दो मामलों का खुलासा ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक बरामद
विज्ञापन
स्योहारा। थाना पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोटरसाइकिल बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में वृद्धि करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।
पहले मामले में मोहल्ला पीर शहीद कला नहटोर निवासी विकार आलम पुत्र गौसुर रहमान ने बुधवार को तहरीर देकर बताया था कि उसका ट्रैक्टर-ट्रॉली ग्राम फैजुल्लापुर निवासी नौमान अंसारी मंगलवार शाम निजी कार्य के लिए लेकर गया था। कार्य पूरा होने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को ग्राम प्रधान के घर के सामने खड़ा कर दिया गया, लेकिन बुधवार सुबह वह मौके से गायब मिला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्राम मासूमपुर थाना डिलारी जनपद मुरादाबाद निवासी मौ. इदरीश पुत्र अली मोहम्मद को चोरी किए गए सोनालिका ट्रैक्टर व टिप्लर सहित गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई।
वहीं दूसरे मामले में ग्राम फैजुल्लापुर निवासी अनिल चंद्रा ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बाइक चोरी हो गई है। पुलिस ने अफरीदी तथा वामिस निवासी मोहल्ला अफगानान, सहसपुर को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया।