फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two cartons of goods train derailed

मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे

Sun, 05 Aug 2018 12:28 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
अमर उजाला/बिजनौर Updated Sun, 05 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two cartons of goods train derailed
धामपुर में पटरी से उतरी मालगाड़ी को ठीक करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
धामपुर में धामपुर चीनी मिल से चीनी भरकर पटना जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। डिब्बे पटरी से उतरने से रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मुरादाबाद, नजीबाबाद तथा हरिद्वार से आई टीम में शामिल अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक से उतरी मालगाड़ी को ट्रैक पर लाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात  मालगाड़ी धामपुर शुगर मिल रेल से 20 डिब्बे चीनी भरकर पटना के लिए चली थी।बोगी के प्रत्येक डिब्बे में 1273 चीनी के कट्टे भरे हुए थे। जब यह मालगाड़ी धामपुर शुगर मिल से चलकर जैतरा रेलवे फाटक के बीच स्थित खंभा संख्या 1457 के पास पहुंची तो अचानक रेल पटरी पुरानी जर्जर अवस्था में होने के कारण बोगी का भार नहीं संभाल पाई। दो डिब्बे रेल पटरी से उतर गए। 13 डिब्बे इंजन सहित आगे निकल चुके थे। अचानक तेज आवाज के साथ हुए हादसे के बाद रेल चालक ने मौके पर पहुंचकर देखा तो दो डिब्बे पटरी से उतरे है। उसने तत्काल धामपुर रेलवे स्टेशन व आला अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरने की सूचना मिलने पर रेल विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

देर रात ही राहत टीम मौके पर पहुंची।ट्रैक को सुचारु करने का काम शुरू किया। उधर इंजन सहित 13 डिब्बे को पटना के लिए देर रात ही रवाना कर दिया गया। मुरादाबाद से सीनियर डिवीजन अरुण कुमार, चीफ लोको स्पेक्टर वीके राघव आदि ने राहत कार्य कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 शनिवार दोपहर बाद राहत कार्य पूरा हुआ। गनीमत रही कि जो ट्रैक क्षतिग्रस्त हुआ,  उससे अप व डाउन दिशा में जाने वाली मेन लाइन की गाड़ियों से कोई संबंध नहीं था।यह रेलवे ट्रैक सीधा धामपुर शुगर मिल से जुड़ा हुआ है। जिस कारण हादसे के बाद अप व डाउन दिशा में आने जाने वाले रेलगाड़ियों पर कोई प्रभाव  नहीं पड़ा। 


2010 से नहीं  हुई रेल ट्रैक की मरम्मत
रेलवे सूत्रों का कहना है कि धामपुर शुगर मिल को जाने वाले इस रेलवे ट्रैक का सन 2010 के बाद से कोई मरम्मत कार्य नहीं हुआ है।जिस कारण यह रेलवे ट्रैक पूरी तरह जर्जर अवस्था में है। बताया गया कि इस ट्रैक की मरम्मत कराने का दायित्व चीनी मिल का है। पर मिल की ओर से आज तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिससे हादसा हुआ है। चीनी मिल के सहायक महाप्रबंधक गोदाम अरूण वशिष्ठ का कहना है कि ट्रैक की मरम्मत से चीनी मिल का कोई लेना देना नहीं है। रेल अधिकारी अपनी कमी को छुुपाने को ऐसा बोल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed