फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two cars collided on a flyover, driver died.

Bijnor News: फ्लाईओवर पर भिड़ीं दो कार, चालक की मौत

Wed, 14 Jan 2026 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two cars collided on a flyover, driver died.
नजीबाबाद। भारत सिनेमा फ्लाईओवर पर देर रात कारों की आमने सामने की भीषण टक्कर में कार चालक सत्यम की मौत हो गई। उधर, कोतवाली मार्ग पर अन्य दुर्घटना में शेरकोट निवासी जौनी की मौत हो गई।
विज्ञापन

सेंट मैरी स्कूल के निकट कुंवर कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय सत्यम सीकेआई चौराहा स्थित अपना फास्ट फुड प्रतिष्ठान बंद कर सोमवार की रात करीब 12 बजे अपने घर जा रहा था। भारत सिनेमा फ्लाईओवर पर सेंट मेरी अस्पताल में उतरते समय सामने से आ रही स्विफ्ट कार टकरा गई। सत्यम तोमर कार के स्टेयरिंग और सीट के बीच फंस गया।
विज्ञापन

फ्लाईओवर के नीचे स्थित पुलिस चौकी के सिपाही शोर सुनकर घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सत्यम को कार से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर सीएचसी से हायर सेंटर के लिए रेफर सत्यम को परिजन नगर के प्राइवेट नर्सिंग होम ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राहुल सिंह टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा। मंडी चौकी प्रभारी नक्षत्र पाल ने बताया कि स्विफ्ट कार हाल ही में खरीदी गई थी। कार में पठानपुर निवासी मरगूब, नदीम व उसके साथ सवार थे।

उधर, कोतवाली मार्ग पर फजलपुर तबेला के निकट एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय जौनी राम निवासी शेरकोट के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed