फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   two boys death in accident

बाइक सवार दो युवकों की मौत

Fri, 03 Jun 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Fri, 03 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में ध्रामपुर में मनकुआ माइनर की पुलिया से टकराकर दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। युवकों की मौत परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने युवकों के शवों को परिजनों के सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन


उधर, परिजनों का आरोप है कि किसी वाहन से टक्कर मारकर युवकों की हत्या की गई है। पुलिस ने इस मामले की जांच कराने की मांग की है।बृहस्पतिवार की सुबह लोग नूरपुर मार्ग पर  मॉनिँग वाक के लिए जा रहे थे। लोगों ने देखा कि दो बाइक सवार युवक गिरे पड़े हैं।
विज्ञापन


लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो नहर की पुलिया एक किनारे टूटा पड़ा था। इस बीच एक युवक बाइक के साथ सूखी पड़ी नहर के भीतर था, जबकि दूसरा युवक पास से गुजर रहे कच्चे में भरे बरसाती पानी में पड़ा तड़प रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने घायलावस्था में तड़प रहे युवक को टैपों से सीएचसी के लिए भेजा, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया।

युवकों के शवों की शिनाख्त बाइक में मिले गाड़ी के कागजातों से हुई। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन युवकों के शवों को देखकर बेहोश हो गए। मृतकों में से युवक मोनू (19) पुत्र विजयनाथ, निवासी कालिया वाला मंदिर और मिथुन (30) पुत्र  रामपाल सिंह निवासी पहाड़ी दरवाजा के रूप में हुई।


परिजनों का आरोप है कि युवकों की किसी वाहन से टक्कर मारकर हत्या की गई है। इस घटना के संबंध में पुलिस ने कहा कि युवकों की मौत पुलिया से बाइक टकराने से हुई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed