फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two bike riders returning from a wedding died in a road accident

Bijnor News: शादी से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

Mon, 17 Feb 2025 11:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 17 Feb 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Two bike riders returning from a wedding died in a road accident
नगीना के ग्राम टांडा माई दास में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत पर गमजदा परिजन स्रोत ग्रामी
नगीना। नगीना-रायपुर सादात मार्ग पर किसी वाहन ने एक बाइक में किसी वाहन में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरा घायल है। तीसरे युवक की भी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

थाना नगीना देहात के गांव टांडा माईदास के रहने वाले शुभम (22), कृष्णा (23) और वंश (21) एक ही बाइक पर सवार होकर रविवार की शाम नूरपुर के गांव महमूदपुर में एक विवाह में शामिल होने गए थे। रात में करीब 11 बजे जब तीनों अपने घर लौट रहे थे तो रायपुर मार्ग पर ग्राम बेलड़ी के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें तीनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव वालों की मदद से पुलिस ने तीनों बाइक सवार घायलों को रात्रि में ही नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया। जबकि शुभम और वंश को इलाज के लिए बिजनौर रेफर कर दिया गया। जहां शुभम की भी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जबकि वंश का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत से परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मां का एकमात्र सहारा भी चला गया


मृतक कृष्णा अपने परिवार का इकलौता पुत्र1 था। जिसके पिता की पहले मृत्यु हो चुकी है तथा मां की देखभाल की जिम्मेदारी कृष्णा के ही कंधों पर थी। कृष्णा की बहन की शादी हो चुकी है। अब मां का एक मात्र सहारा भी इस दुनिया से चला गया तो उसका रो-रोकर बुरा हाल है। कृष्णा खेती के काम में घर का हाथ बंटाता था।


- शुभम का तय हो चुका था रिश्ता

उधर, मृतक शुभम मजदूरी का कार्य करता था। बताया गया कि उसका रिश्ता तय हो चुका था। सिर्फ दो-तीन माह बाद शादी होनी प्रस्तावित थी। ऐसे में शुभम की मौत से परिवार में खुशी का माहौल ग़म में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed