{"_id":"6240adea3d5fea038b12e737","slug":"two-bike-riders-killed-in-car-collision-bijnor-news-mrt5820937188","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से दो बाइक सवारो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से दो बाइक सवारो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
नहटौर (बिजनौर)। झालू मार्ग पर ग्राम अकबरपुर के सामने एक स्कार्पियो कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया और कार खाई में जाकर पलट गई। कार में सवार पांच लोग भी घायल हो गए, जिनमें से चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
मरने वाले बाइक सवार नई बस्ती निवासी वीरेंद्र और गांव जमालपुर पठानी निवासी रोहताश थे। ये दोनों रविवार देर सायं बाइक से घर लौट रहे थे। जब ये ग्राम अकबरपुर के सामने पहुंचे तो मंडावर से लौट रही बरातियों की स्कार्पियो कार ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कार्पियो अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई और बाइक सहित उस पर सवार दोनों लोगउसके नीचे दब गए। बरातियों की चीख पुकार सुन राहगीरों ने किसी तरह बाइक सवारों एवं स्कार्पियो सवारों को बाहर निकाला। तब तक वीरेंद्र और रोहताश की मौके पर ही मौत हो गई। नहटौर के मोहल्ला तीरगरान निवासी स्कार्पियो चालक रहमान एवं बराती ग्राम तारकोली निवासी मईनुद्दीन, सलीमुद्दीन, अमीनुद्दीन और ग्राम करीमपुर निवासी तालीमुद्दीन घायल हो गए। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देने के बाद मईनुद्दीन, सलीमुदीन, अजीमुदीन,चालक रहमान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।