{"_id":"6adbc84040c0c650ea07f5a6","slug":"infection-spreads-in-mussepur-pali-more-than-100-villagers-fall-ill-bijnor-news-c-27-1-bij1027-193764-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मुस्सेपुर पाली में फैला संक्रमण, 100 से ज्यादा ग्रामीण बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मुस्सेपुर पाली में फैला संक्रमण, 100 से ज्यादा ग्रामीण बीमार
विज्ञापन
बिजनौर/नहटौर। क्षेत्र के गांव मुस्सेपुर पाली में फैल रहे संक्रमण की चपेट में आने से 100 से ज्यादा ग्रामीण बीमार हो गए हैं। एक ही परिवार के कई लोग भी बीमारी की चपेट में हैं। ऐसे में चिकित्सक बच्चों में हैंड फुट माउथ डिजीज फैलने का अंदेशा जता रहे हैं। संक्रमण फैलने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ रही है। उन्होंने डीएम को पत्र लिखकर स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर जांच कराने की मांग की।
गांव मुस्सेपुर पाली में संक्रमण की चपेट आए बच्चों को बुखार, मुंह में छाले, पैरों में गुच्छेनुमा लाल दाने, शरीर में दर्द जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण निजी और सरकारी अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। ग्रामीण अरुण चौधरी ने बताया कि उनके पुत्र डुग्गू, पुत्री गिरीशा के अलावा उत्कर्ष पुत्र अवनीश कुमार, वेदांश पुत्र विनीत कुमार, परी पुत्री बिकुल चौधरी, नानू पुत्र रोहताश कुमार, वंश पुत्र मुन्नू सिंह, गोलू पुत्र गौरव सिंह और काव्यांश पुत्र यशवीर सहित अन्य लोग संक्रामक बीमारी से पीड़ित हैं। सभी का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर जांच कराने और बीमार लोगों का उपचार करने की मांग की। इसके अलावा बड़े लोग भी बुखार की चपेट में हैं।
पिछले 15 दिनों से तेजी से बीमार पड़ रहे बच्चे
डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि गांव में करीब 15 से बुखार और संक्रमण की समस्या बनी हुई है। अभी भी बच्चे बीमार हो रहे हैं। बच्चों में बुखार के साथ मुंह और शरीर पर छाले हो रहे हैं। इलाज के लिए निजी और सरकारी अस्पताल की दौड़ लगा रहे हैं। वहीं, कुछ लोग घर पर इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
इनके परिवार में कई लोग बीमार
गांव मुस्सेपुर पाली में एक-एक परिवार में कई-कई लोग संक्रमण की चपेट में हैं। निवासी अरुण चौधरी की पत्नी रुचि (30), बेटा डुग्गू(4), बेटी गिरिशा (2), लटूर सिंह की पत्नी अनुशा(55), बेटा लवली (38), कमलकांत शर्मा के बेटे ललित (28), शोभित (32), अशोक के बेटे राहुल (27), रोहित (29), अभय कुमार के बेटे हिमांशु (30), नागेश्वर (32) बीमार हैं। बड़ों की बुखार और शरीर में दर्द की समस्या बनी हुई है।
मेडिकल कॉलेज में भी इस समस्या के मरीज पहुंच रहे
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अल्पा राठी ने बताया कि ओपीडी में बुखार, मुंह में छाले, पैरों में लाल दाने, शरीर में दर्द जैसे लक्षणों वाले मरीज पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को भी आठ साल की बच्ची इस समस्या से पीड़ित पहुंची। ये लक्षण हैंड फुट माउथ डिजीज जैसे हैं। फिलहाल, सावधानी बरतने की जरूरत है। लक्षणों के आधार पर मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
संक्रमण होने पर बरतें ये सावधानी
-मरीज को पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं
-घर में आइसोलेट रखें
-साफ-सफाई रखें, मरीज के साबुन से हाथ धुलवाएं
-मरीज को हल्का भोजन जैसे मूंग दाल, लौकी, तुरई, नारियल पानी दें
-तली-भुनी चीजों से परहेज करें
गांव में संक्रमण फैलने की सूचना मिली है। प्राथमिकता पर टीम भेजी जा रही है। शिविर लगाकर ग्रामीण की जांच कराते हुए उपचार किया जाएगा। ....डॉ. कौशलेंद्र सिंह, सीएमओ, बिजनौर