फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Suspended Inspector Neeraj Tomar Claims Temple Marriage with Woman cop

बिजनौर: निलंबन के बाद इंस्पेक्टर नीरज तोमर ने जारी किया वीडियो, महिला कांस्टेबल संग मंदिर में शादी का दावा

Sat, 24 Oct 2026 01:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 24 Oct 2026 01:09 PM IST
सार

बिजनौर में आपत्तिजनक वीडियो मामले में निलंबित इंस्पेक्टर नीरज तोमर का नया वीडियो सामने आया है। इसमें वह महिला पुलिसकर्मी के साथ मंदिर में शादी करने का दावा करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Bijnor: Suspended Inspector Neeraj Tomar Claims Temple Marriage with Woman cop
नीरज तोमर व महिला कांस्टेबल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस विभाग से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो प्रकरण में नया घटनाक्रम सामने आया है। बढ़ापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक रहे नीरज तोमर को निलंबित किए जाने के बाद अब उनका एक महिला पुलिसकर्मी के साथ वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन


इसमें दोनों मंदिर में एक-दूसरे को जीवनसाथी स्वीकार करने और साथ रहने की बात कहते नजर आ रहे हैं। वीडियो में महिला कुछ कानूनी अड़चनें होने का जिक्र करते हुए आगे कानूनी प्रक्रिया पूरी करने की बात कहती है। इससे पहले थाने के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक वीडियो साझा होने के मामले में नीरज तोमर के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन
Trending Videos

आधिकारिक पुलिस ग्रुप में वीडियो साझा होने से शुरू हुआ विवाद
बिजनौर जिले के बढ़ापुर थाने के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक वीडियो साझा होने का मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई थी। जानकारी के अनुसार, वीडियो कुछ समय बाद ग्रुप से हटा दिया गया था, लेकिन तब तक कुछ पुलिसकर्मियों ने शेयर कर डाला था।

मामले की जानकारी मिलने पर बिजनौर के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने जांच के निर्देश दिए। जांच टीम ने संबंधित पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए। इसके बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर बढ़ापुर के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर को निलंबित कर दिया गया। इस मामले में विभागीय कार्रवाई भी शुरू की गई थी।
विज्ञापन

नए वीडियो में मंदिर में शादी करने का दावा
निलंबन के बाद अब सोशल मीडिया पर सामने आए नए वीडियो में नीरज तोमर एक महिला पुलिसकर्मी के साथ मंदिर में खड़े दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को जीवनसाथी मानने और साथ रहने की बात कहते हैं। महिला का कहना है कि उन्होंने मंदिर में मानसिक रूप से शादी कर ली है, लेकिन कुछ कानूनी अड़चनें अभी बाकी हैं। इन अड़चनों के दूर होने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करने की बात कही गई है।

वीडियो में महिला ने यह भी अपील की कि उन्हें परेशान न किया जाए और उनके मामले में अनावश्यक हस्तक्षेप न हो। हालांकि, वीडियो में जिन कानूनी अड़चनों का उल्लेख किया गया है।

शादी के दावे पर पुलिस की प्रतिक्रिया का इंतजार
आपत्तिजनक वीडियो प्रकरण में नीरज तोमर को निलंबित करने की कार्रवाई पहले ही हो चुकी है। अब मंदिर में शादी का दावा करने वाला वीडियो सामने आने के बाद इस घटनाक्रम पर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed