{"_id":"635c13c2120937756107f9e6","slug":"two-arrested-with-stolen-jewelery-and-cash-nazibabad-news-mrt6112805122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के यहां लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी के यहां लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
विज्ञापन
नजीबाबाद। पुलिस ने पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की नगर अध्यक्ष रुकय्या परवीन के आवास से हुई लाखों की चोरी का खुलासा किया। पुलिस ने दो किशोरों को चोरी के आभूषण और नगदी के साथ गिरफ्तार किया।
मोहल्ला बांसफोड़ान स्थित स्टार प्लाईवुड एंड हार्डवेयर प्रतिष्ठान स्वामी मो. नवेद के घर हुई लाखों के आभूषण और नकदी चोरी मामले में पुलिस ने दो किशोरों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राधेश्याम द्वारा गठित टीम ने दो दिन के भीतर व्यापारी नेता रुकय्या परवीन के यहां हुई चोरी का खुलासा किया। टीम ने मोहल्ले के ही दो किशोरों कैफ पुत्र अशरफ और अरमान पुत्र एहसान को चोरी प्रकरण में गिरफ्तार कर उनसे चोरी किए किए सोने के आभूषण और नकदी बरामद की।
थाना प्रभारी राधेश्याम ने उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कपिल सराफ, राजन टंडन गोल्डी, आयशा सिद्दीकी, तसलीम सिद्दीकी, रुकय्या परवीन, मो. नावेद को चोरी में बरामद किए गए सामान दिखाते हुए चोरी के खुलासे की जानकारी दी। व्यापारी नेताओं ने दो दिन के भीतर चोरी का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।