फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two arrested including Shehzad, carrying a reward of Rs 25,000 in the encounter

Bijnor News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी शहजाद सहित दो गिरफ्तार

Mon, 05 Feb 2024 10:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Two arrested including Shehzad, carrying a reward of Rs 25,000 in the encounter
नगीना देहात में पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़ के बाद जानकारी लेते एएसपी देहात राम अर्ज। स्रोत पुल
-मुठभेड़ में शहजाद और उसके साथी के पैर में लगी गोली
विज्ञापन

- गिरने से एक सिपाही भी हुआ घायल, अस्पताल में कराया भर्ती
- शहजाद पर बिजनौर और पौड़ी गढ़वाल में 15 मामले दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी

नगीना (बिजनौर)। नगीना देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर शहजाद उर्फ मैगी को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार किया हैं। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। इस दौरान गिरने से एक सिपाही भी घायल हो गया। सभी घायलों को नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर किया गया।

थाना अध्यक्ष नगीना देहात हमबीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में हिस्ट्रीशीटर बदमाश शहजाद उर्फ मैगी निवासी जाफ्तागंज, पठानपुरा कस्बा नजीबाबाद और उसका साथी शहजाद पुत्र यूसुफ कुरैशी निवासी मोहल्ला मेहंदी बाग कस्बा नजीबाबाद है। दोनों पैर में गोली लगने घायल हुए है।
विज्ञापन

मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरक्षी अमित कुमार गिरने से घायल हो गया। तीनों को नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) राम अर्ज ने भी मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। पकड़े गए बदमाशों के पास से दो अवैध तमंचे 315 बोर, तीन खोखे, चार कारतूस के अलावा एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस, जानवर काटने के उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष ने बताया कि शहजाद उर्फ मैगी नजीबाबाद का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। इसके विरुद्ध जनपद बिजनौर और जनपद पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड के विभिन्न थानों में चोरी, गोकशी, गैंगस्टर आदि के कई 15 मामले दर्ज हैं। उसके साथी शहजाद पुत्र युसूफ कुरैशी निवासी मोहल्ला मेहंदी बाग थाना नजीबाबाद के विरुद्ध भी विभिन्न स्थानों में अलग-अलग तरह के करीब आधा दर्जन मामले दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed