फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two accused arrested in cow slaughter encounter in Nizampur forest

Bijnor News: निजामपुर के जंगल में गोकशी मुठभेड़ में दो आरोपी पकड़े

Fri, 10 Jul 2026 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in cow slaughter encounter in Nizampur forest
कोतवाली देहात। बरुकी चौकी क्षेत्र के गांव निजामपुर के जंगल में गोकशी की गई। संरक्षित पशु के अवशेष खेत में पड़े मिले। दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया, जिनके पैर में गोली लगी है। आरोपियों की गाड़ी से एक बछड़ा और गोहत्या के उपकरण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को निजामपुर गांव निवासी राजीव सिंह के खेत में गोवंश के अवशेष पड़े मिले, जिन्हें देखकर ग्रामीणों में रोष फैल गया। राजीव सिंह की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। गोकशी होने के बाद पुलिस अलर्ट हुई और बरुकी नहर पटरी पर कार सवार आरोपियों को घेर लिया गया। आरोपियों ने कार से उतरकर पुलिस पर तमंचे से फायरिंग कर दी, जोकि सिपाही अमित कुमार के हाथ को छूकर निकली। जवाबी फायरिंग में आरोपी मुरस्सलीन निवासी गांव काजीवाला तथा उमरी निवासी अब्दुल सलाम उर्फ काले घायल हो गए। गोली लगने से घायल गोकशों को पुलिस ने पीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने महफूज के साथ मिलकर निजामपुर में गोकशी की घटना को अंजाम दिया और गोमांस को बिजनौर शहर की चांदपुर चुंगी के पास अमजद की दुकान पर ले जाकर बेच दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ नगीना राजेश सोलंकी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से एक सेंट्रो कार, दो तमंचे, एक बछड़ा तथा पशु काटने के उपकरण बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed