{"_id":"690904e923a5b1e90d0e447a","slug":"tulsi-shaligram-procession-taken-out-bijnor-news-c-27-1-bij1010-164250-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: तुलसी-शालिग्राम की शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: तुलसी-शालिग्राम की शोभायात्रा निकाली
Tue, 04 Nov 2025 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर में तुलसी सलिग्राम की शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु संवाद
नूरपुर। कार्तिक मास में तुलसी-शालिग्राम विवाह उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारों से नगर को भक्तिमय बना दिया।
सोमवार को शोभायात्रा का शुभारंभ बड़ा शिव मंदिर से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पर संंपन्न हुई। मधुर डीजे की भक्ति धुनों के बीच श्रद्धालुओं ने कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा के साथ महिलाएं मंगलगीत गाते हुए चल रही थीं। शोभायात्रा में तुलसी-शालिग्राम की झांकी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही।
विवाह की झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शाम को मंदिर में तुलसी-शालिग्राम विवाह की वैदिक विधि से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। पुजारी पंडित सुरेश झा ने बताया कि तुलसी-शालिग्राम विवाह का पर्व कार्तिक मास की देव उठनी एकादशी के बाद मनाया जाता है। सर्वेश त्यागी, सुधा शर्मा, सुमन देवी, किरन शर्मा, मंजू देवी, मिथलेश जोशी, पिंकी, मंजू चंद्रा, पूनम, अंजली आदि मौजूद रही।