फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Trying to throw the shopkeeper in Dhampur

धामपुर में दुकानदार को नहर में फेंकने की कोशिश

Wed, 19 Sep 2018 12:19 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
अमर उजाला/बिजनौर Updated Wed, 19 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
Trying to throw the shopkeeper in Dhampur
जाम लगा धरना प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
  धामपुर में नगर के कुछ लोगों ने सोमवार रात जैतरा रेलवे फाटक के पास सरकारी जमीन पर रखे सात लोगों के खोखों को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। विरोध करने पर आरोपी एक दुकानदार को कार में डालकर ले गए और उसे नहर में फेंकने का प्रयास किया। आरोपियों ने चौकीदारी करने वाले व्यक्ति को भी घटना के संबंध में किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन आरोपी फरार हो गए। मंगलवार को दिन निकलने पर दुकानदारों ने परिवार के साथ नगर का मेन मार्ग जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। कोतवाल को दो लोगों को नामजद करते हुए 12 अज्ञात के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव जैतरा निवासी नरेंद्र कुमार अग्रवाल, अजय कुमार शर्मा, जिनेंद्र कुमार, रमेश सैनी, खुर्शीद, राजकुमार, राजीव अग्रवाल ने बताया कि जिस जमीन पर रखे उनके खोखों को जेसीबी से ध्वस्त किया गया है, उस जमीन पर वह करीब 30 सालों से अपना कारोबार करते आ रहे हैं। यह जमीन पहले ग्राम सभा जैतरा में थी। लेकिन अब यह जमीन पालिका में शामिल है। जब जमीन जैतरा ग्राम सभा में शामिल थी, तो प्रधान से जमीन की रसीद कटवाई गई थी। बाद में पालिका सीमा में आने के बाद  वह पालिका को तहबाजारी देते आ रहे हैं। आरोप है कि पूर्व पालिकाध्यक्ष ने 2014 में इस जमीन का किराएदार डॉ. दिनेश कुमार को बनवा  दिया। तभी से यह मामला कोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब दो बजे दो लोग 12 अन्य लोगों के साथ कार में सवार होकर जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे। कार में सवार पांच लोगों ने खोखे में सो रहे नरेंद्र कुमार अग्रवाल को पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए कार में डाल कर ले गए। नरेंद्र ने बताया कि आरोपी उसे एक नहर के किनारे ले गए और उसमें फेंकने का प्रयास किया। इसी बीच आरोपियों में से एक के पास फोन आया कि खोखों को ध्वस्त कर दिया गया है। तब आरोपी उसे वापस लेकर आए और शीला टाकिज पर छोड़ दिया। उसने घटना स्थल पर आकर देखा तो उसके खोखे सहित सभी छह अन्य लोगों के खोखे ध्वस्त थे। इन लोगों का पांच लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। मंगलवार को घटना के विरोध में लोगों ने नगर के मेन मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस से घटना में शामिल आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सत्ता पक्ष के लोगों की मिलभगत से आरोपियों ने गरीबों के खोखों को ध्वस्त किया है। इस दौरान लक्ष्मी, सईदा खातून, विनोद, रिंकी अादि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed