Bijnor: शेरकोट के धार्मिक स्थलों में तोड़-फोड़ कर माहौल खराब करने की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार
असामाजिक तत्वों ने शेरकोट में कुतुब शाह थाने के पास स्थित एक मजार, हरेवली में जलाल शाह, घोसियावाला गांव की भूरे शाह मजार व एक अन्य मजार पर तोड़फोड़ की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर के शेरकोट में असामाजिक तत्वों ने रविवार शाम थाना क्षेत्र में चार अलग-अलग स्थानों पर मजारों पर तोड़फोड़ कर माहौल खराब करने का प्रयास किया। पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आज खुफिया एजेंसियां जिले में पहुंचकर मामले की छानबीन करेंगी।
एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह ने बताया कि घटना रविवार शाम की है। असामाजिक तत्वों ने शेरकोट में कुतुब शाह, थाने के पास स्थित एक मजार, हरेवली में जलाल शाह, घोसियावाला गांव की भूरे शाह मजार व एक अन्य मजार पर तोड़फोड़ की। मजार पर पड़ी चादर को भी जलाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: Photos: ये भगवा रंग... चार करोड़ का डीजे, कहीं योगी-मोदी का क्रेज; देखें हाईवे पर कांवड़ियों की केसरिया कतारें
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि शेरकोट में एक बड़ी सांप्रदायिक साजिश को रोका गया है। धार्मिक स्थलों में तोड़ फोड़ करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फील्ड अधिकारियों को और सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं और लगातार सोशल मीडिया की निगरानी भी चल रही है।
बताया गया कि आरोपी कमाल और आदिल से एटीएस और एसटीएफ भी आज जिले में पहुंचकर पूछताछ कर सकती है। केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के भी बिजनौर पहुंचने क चर्चा है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
यह भी पढ़ें:Photos: शिवमय हुआ माहौल, पांव में छाले-जुबां पर भोले, आस्था और अनुशासन का अनूठा संगम है कांवड़ यात्रा