फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Trucks parked on the roadside became death traps, businessman and head constable died

Bijnor News: सड़क किनारे खड़े ट्रक बने काल, व्यापारी और हेड कांस्टेबल की मौत

Sun, 29 Jun 2025 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Trucks parked on the roadside became death traps, businessman and head constable died
चंदक में सड़क दुर्घटना में मरने वाल युवक चंद्रशेखर का फाइल फोटो।
- मंडावर में कंटेनर और नूरपुर रोड पर खराब खड़े ट्रक से टकराईं दो कारें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंदक/झालू। मंडावर-चंदक और बिजनौर-नूरपुर रोड पर सड़क किनारे खड़े कंटेनर और ट्रक व्यापारी और सिपाही की मौत का कारण बन गए। शनिवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे किराना व्यापारी चंद्रशेखर (38) की कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से टकरा गई। हादसे में व्यापारी की मौत हो गई जबकि उनके पिता और जीजा घायल हो गए। उधर, रामपुर में तैनात हेड कांस्टेबल हीमपुर दीपा के गांव मारूफपुर निवासी अनुज चिकारा (35) की नूरपुर रोड पर खड़े ट्रक में कार की टक्कर लगने से मौत हो गई।
हादसा मंडावर में चंदक रोड पर स्थित शराब के ठेके के पास हुआ। चंदक निवासी किराना व्यापारी ओमप्रकाश निवासी चंदक अपने पुत्र शेखर व दामाद ग्राम रायपुर बेरीसाल के प्रधान अशोक कुमार के साथ शुक्रवार को अपने बीमार साढ़ू की कुशलक्षेम लेने मुरादाबाद गए थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे कार से लौट रहे थे। कार अशोक कुमार चला रहे थे। मंडावर में चंदक रोड पर सड़क किनारे खड़े कंटेनर से इनकी कार पीछे से टकरा गई।
विज्ञापन

दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से गंभीर अवस्था में चंद्रशेखर को मेरठ रेफर कर दिया गया लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। ओमप्रकाश जिला अस्पताल में भर्ती हैं जबकि अशोक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। चंद्रशेखर की चार पुत्रियां हैं। शोक में कस्बे का बाजार बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अनुज चिकारा पुत्र ऋषिपाल सिंह रामपुर जिले में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। वह कुछ दिन पूर्व छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था। शुक्रवार की देर रात वह कार से बिजनौर जा रहा था। बिजनौर-नूरपुर रोड पर ग्राम धर्मपुरा के पास एक ट्रक तकनीकी खराबी के चलते सड़क किनारे खड़ा था। अनुज की कार ट्रक में टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे मेरठ ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

- कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल
कादराबाद। शनिवार की सुबह गांव हिदायतपुर चौहड़वाला निवासी अभिषेक अपनी पत्नी ललिता के साथ बाइक से अफजलगढ़ आ रहे थे। गांव मुरलीवाला के पास सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक गिरने से पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। वहीं कल्लूवाला निवासी कार चालक कश्मीर सिंह दोनों घायलों को अफजलगढ़ के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया।

चंदक में सड़क दुर्घटना में मरने वाल युवक चंद्रशेखर का फाइल फोटो।

चंदक में सड़क दुर्घटना में मरने वाल युवक चंद्रशेखर का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed