फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Truck overturns, highway jammed

ट्रक पलटा, हाईवे पर लगा जाम

Wed, 01 Jan 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Truck overturns, highway jammed
ट्रक पलटा, हाईवे पर लगा जाम
विज्ञापन

हल्दौर। बालकिशनपुर चौराहे के निकट एक रसायन पदार्थ से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट जाने से उसका चालक व क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। हाईवे पर तरल रसायनिक व चिकने पदार्थ पर फिसलने से करीब आधा दर्जन दुपहिया वाहन चालक मामूली रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया गया और पलटे वाहन को मार्ग से हटवाकर यातायात चालू कराया।

हिमाचल प्रदेश के जनपद काले आम से एक ट्रक तरल रसायन पदार्थ को अलग-अलग ड्रमों में लादकर उत्तराखंड राज्य के काशीपुर शहर के लिए रवाना हुआ। मंगलवार की सुबह 5:30 बजे हल्दौर बालकिशनपुर चौराहे पर सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोबीच पलट गया। जिसमें हिमाचल प्रदेश के जनपद गोंडा के थाना खुराशा के अंतर्गत गांव ब्रह्मपुरवा निवासी चालक चंद्रभान मिश्रा व इसी गांव का परिचालक व उसका सगा भाई शुभम मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक में लदे रसायन पदार्थ से भरे ड्रम पानीपत- खटीमा हाईवे पर गिर गए। ड्रमों के टूटने से उनके अंदर से तरल व चिकना रसायन पदार्थ हाईवे पर बहना शुरू हो गया। मौके से गुजर रहे सुधीर कुमार आरिफ, नरेश कुमार, सुनील कुमार, मो. शमशाद समेत करीब आधा दर्जन दुपहिया वाहन सवार चालक रसायन पदार्थ पर फिसलकर गिरने से मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में फंसे दोनों घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से पलटा ट्रक व ड्रमों को हाईवे से हटवाकर यातायात व्यवस्थित कराया। इस दौरान मार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed