{"_id":"230eb91714e32d6f7c4cbe1055992c54","slug":"truck-overturned-on-unchecked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक ट्रांसफार्मर पर पलटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रक ट्रांसफार्मर पर पलटा
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
धामपुर/अफजलगढ़। ट्रैफिक पुलिस की उदासीनता के चलते नगर के बीच से जा रहे हाईवे पर स्टेट बैंक के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर पर जा पलटा। इससे हाईवे पर जाम लग गया।
इन दिनों हाईवे 74 भारी ओवर लोडिंग का शिकार है। जिसकी वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। हाईवे पर जाम लगना आम बात है।
ट्रैफिक का भी ओवर लोड वाहनों पर कोई ध्यान नहीं है। रविवार को बिजनौर से खोई लेकर जा रहा एक ट्रक नगीना चौराहे से गुजरकर स्टेट बैंक के निकट पहुंच गया।
वहां अधिक ट्रैफिक होने की वजह से ओवर लोडिंग खोई का ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर पर पलट गया। बिजली नहीं आने के कारण बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
घटना की गंभीरता को लेकर एसडीएम सतेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि इंस्पेक्टर और हाईवे के सभी थानों को ओवरलोडिंग पर नकेल कसने के निर्देश दे दिए गए हैं। नगर में दिन के समय भारी वाहनों के प्रवेश पर पहले ही रोक है।
विज्ञापन
उधर, उद्योवाला में हाईवे पर एचटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। जिसकी वजह से हाईवे पर दोनों तरफ से आ रहा ट्रैफिक रुक गया। घटना की सूचना मिलने पर विद्युत निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर तार को जोड़ा। तब कहीं जाकर ट्रैफिक सुचारु हुआ।
हादसों में छह लोग घायल, एक गंभीर
हल्दौर। क्षेत्र के गांव पावटी निवासी निसार अहमद घोड़ा बुग्गी से साप्ताहिक बाजार में मसाले आदि सामान बेचता है। रविवार शाम निसार अहमद खासपुरा के साप्ताहिक बाजार में सामान बेचकर घर जा रहा था। गांव पैजनिया के पास गन्ना क्रय केंद्र के सामने पीछे से आई कार ने घोड़ा बुग्गी में टक्कर मार दी।
इससे बुग्गी में बैठे निसार अहमद (40), उनके पुत्र फैजान (11) व जीशान (9) घायल हो गए। घोड़े को भी चोट लगी। घायल फैजान को सीएचसी ले गए। वहां से उसे बिजनौर भेजा। चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।
नगीना में गांव झिलमिला निवासी उमेश बाइक से तेजपाल संग नजीबाबाद से गांव आ रहा था। शाम छह बजे गांव रावलहेड़ी बाजार के पास गांव त्रिलोकावाला के विशेष की बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। तीनों बेहोश हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी नगीना भर्ती कराया।