फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Trouble due to waterlogging on Bijnor-Badayun road

बिजनौर-बदायूं मार्ग पर जलभराव से मुसीबत

Tue, 27 Jul 2021 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Trouble due to waterlogging on Bijnor-Badayun road
चांदपुर में बारिश से बिजनौर-बदायूं हाईवे पर हुआ जलभराव। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर-बदायूं मार्ग पर जलभराव से मुसीबत
विज्ञापन

चांदपुर। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर चांदपुर में जल भराव से होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को राष्ट्रीय युवा एवं ग्रामीण विकास समिति ने एसडीएम को ज्ञापन देकर चांदपुर में कफील नर्सिंग होम से गैस एजेंसी तक के खस्ताहाल हो रहे हाईवे को ठीक कराने की मांग की है।
मंगलवार को हुई बारिश के चलते सड़क पर जलभराव हो गया। जिसके कारण बड़े वाहनों के साथ ही छोटे वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने नगरपालिका चांदपुर को सड़क के क्षतिग्रस्त भाग को अपने स्तर से मरम्मत कराते हुए जल भराव से निजात एवं आवागमन को सुरक्षा प्रदान करने को पत्र भेजा है। कफील नर्सिंग होम से गैस एजेंसी तक की सड़क में थोड़ी सी भी बारिश हो जाने से जल भराव हो जाता है। मंगलवार को राष्ट्रीय युवा एवं ग्रामीण विकास समिति परिवार द्वारा जिलाधिकारी के नाम एसडीएम कुंवर वीके मौर्य को दिए ज्ञापन में कहा कि चांदपुर की मुख्य सड़क सरकारी बस अड्डे से स्याऊ को जाने वाली सड़क की दुर्दशा हो रही है। थाने से आगे चलकर करीब तीन सौ मीटर में गहरे गड्ढे हो गए हैं। बरसात होने पर करीब तीन फुट तक पानी सड़क पर भर जाता है। समिति ने शीघ्र सड़क को ठीक कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में कुलदीप सिंह एडवोकेट, राजीव गर्ग एडवोकेट, इंतेजार जैदी एडवोकेट, नीरज तिवारी एडवोकेट, संदीप कुमार, सुरेंद्र सिंह एडवोकेट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

नालों की सफाई का भी नहीं हुआ असर
चांदपुर एसडीएम व नगरपालिका परिषद प्रशासक कुंवर वीके मौर्य ने सड़क पर जल भराव को दूर करने के लिए सड़क किनारे बने नालों की सफाई कराई थी। लेकिन जल भराव की समस्या खत्म नहीं हुई। लोगों का कहना है कि नालों के पानी की निकासी सही नहीं है। जिससे सड़क पर पानी भर जाता है। बारिश से हाईवे पर हुए जल भराव से उधर से निकलने वाले वाहनों, सड़क के दोनों ओर दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी भरने से टूटी सड़क का भी कहीं पता नहीं लग रहा। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सुनील सागर ने नगरपालिका को पानी की निकासी ठीक करने व सड़क के क्षतिग्रस्त भाग को अपने स्तर से मरम्मत कराते हुए जल भराव से निजात एवं आवागमन को सुरक्षा प्रदान करने को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed