पुलवामा हमले के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
बिजनौर। अग्रवाल प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान ने पुलवामा हमले की तीसरी बरसी पर 44 शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की। इसके साथ ही शास्त्री चौक पर दीप-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दीपक व मोमबत्तियां जलाई गईं।
सविता अग्रवाल ने कहा कि एक बार स्वतंत्रता सेनानी रामप्रसाद बिस्मिल ने भी कहा था कि शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यहीं बाकी निशां होगा। व्यवस्थापिका सविता अग्रवाल के नेतृत्व में शांतिकुंज से आए बिजेंद्र सिंह राठी, बीना राठी एवं अंजना भटनागर ने यज्ञ सम्पन्न कराया। कार्यक्रम में अध्यक्षा रेखा अग्रवाल, उपाध्यक्षा ऊषा शर्मा के साथ ही संस्थान सदस्या शिखा भटनागर, रीता अग्रवाल, रीना अग्रवाल, रेनू सिंघल, प्रदीप कुमार अग्रवाल, मुकुल जैन (पूर्व सैनिक), विभा जैन, पूनम कर्णवाल, रेखा अग्रवाल (गंज), प्रियंका अग्रवाल, अरुणा मित्तल, शुभ कपूर, मनुश्री अग्रवाल, कुसुमलता अग्रवाल, ममता शर्मा, नीना शर्मा, निशा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।। संवाद