फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tribute paid to Ghasita Singh

घसीटा सिंह को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Wed, 31 Aug 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Ghasita Singh
घसीटा सिंह को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

हल्दौर (बिजनौर)। बिलाई चीनी मिल के मेन गेट पर भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने नसीरपुर नैन सिंह निवासी दिवंगत किसान नेता घसीटा सिंह की नौवीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन के कार्यकर्ता, शिक्षकों, खिलाड़ियों समेत करीब 100 लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
गांव नसीरपुर नैन सिंह निवासी किसान घसीटा सिंह की नौ वर्ष पूर्व बिलाई चीनी मिल परिसर में 114 दिन तक चले धरना प्रदर्शन के दौरान मौत हो गई थी। संगठन के कार्यकर्ताओं की मांग पर चीनी मिल के मेन गेट पर दिवंगत नेता की प्रतिमा स्थापित करा दी गई। बुधवार सुबह पंडित रामानंद शर्मा ने दिवंगत नेता के पुत्र रामेंद्र सिंह, निपेंद्र सिंह, देशराज सिंह व मुनिदेव सिंह के हाथों से हवन कराया। कार्यक्रम में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने दिवंगत नेता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने शोक सभा में कहा कि संगठन के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी देने वाले किसान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि संगठन किसी भी कीमत पर किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा। इस अवसर पर अध्यक्षता महेंद्र सिंह व संचालन सोनू चौधरी और होशियार सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, बाबूराम तोमर, धर्मवीर सिंह धनकड़, सुनील कुमार, धर्मेंद्र राणा, जय सिंह, ओमपाल सिंह, गजेंद्र टिकैत, कल्याण सिंह, विजयपाल सिंह, जितेंद्र पहलवान, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में इन्हें किया गया सम्मानित
भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शिक्षक ज्ञानसिंह, अतीक अहमद, मुनेश्वर सिंह, गांव कान्हा नंगला निवासी अमन सिंह की पुत्री सुहानी तोमर द्वारा जम्मू-कश्मीर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने के लिए, गांव शेरपुर कल्याण निवासी दिनेश कुमार के पुत्र उत्सव कुमार द्वारा कुश्ती में पांचवां स्थान प्राप्त करने व संगठन के कार्यकर्ता प्रदेश महासचिव ठाकुर राम अवतार, हल्दौर ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, संजीव कुमार आदि समेत द्वारा क्षेत्र में रक्तदान करने, पौधरोपण करने, पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाने, गरीबों की मदद करने आदि सराहनीय कार्यों में शामिल होने पर करीब 100 लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed