फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Treatment will be available in medical hospital, many experts found

Bijnor News: मेडिकल अस्पताल में सुलभ होगा इलाज, मिले कई विशेषज्ञ

Thu, 21 Sep 2023 10:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:07 AM IST
विज्ञापन
Treatment will be available in medical hospital, many experts found
- महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञों का साक्षात्कार परिणाम घोषित
विज्ञापन

- साक्षात्कार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए 18 विशेषज्ञ चयनित
- प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए हुआ था साक्षात्कार

अमन कुमार शर्मा
बिजनौर। वो दिन दूर नहीं, जब जिले में ही गंभीर बीमारियों का इलाज हो सकेगा। महात्मा विदुर स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। साक्षात्कार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए 18 विशेषज्ञों को चयनित कर लिया गया है। जल्द ही शासन की ओर से इन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।

महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर प्रोफेसर के 53 पद हैं। इनमें से 18 पदों के लिए चयन हो गया है। लखनऊ में हुए साक्षात्कार के बाद चार प्रोफेसर, पांच एसोसिएट प्रोफेसर और नौ असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर चयन हुआ है। इसका परिणाम इसी सप्ताह घोषित किया गया है। सर्जरी, मेडिसिन, एनेस्थेटिक, पैथोलॉजी, गायनी सहित कई विभागों में विशेषज्ञ मिले हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से परिणाम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इसके अलावा पांच विशेषज्ञों के नाम प्रतिक्षारत हैं। शासन से हरी झंडी मिलते ही परिणाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


इन पदों पर हुआ इन विशेषज्ञों का चयन
प्रोफेसर पद पर एनॉटमी में डॉ. अनुराग, एनेस्थिसियोलॉजी में डॉ. तुहिन, जनरल सर्जरी में डॉ. गोपाल, बायोकेमिस्ट्री में डॉ. संगीता कपूर का चयन हुआ है। एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर एनॉटमी में डॉ. आलोक त्रिपाठी, पैथोलॉजी में डॉ. मेघा सहानी, फिजियोलॉजी में डॉ. सुधांशु, बायोकेमिस्ट्री में डॉ. रेखा चौधरी, माइक्रोबायोलॉजी में डॉ. पूजा शर्मा का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर ऑपथैल्मोलॉजी विभाग में डॉ. अनुज कुमार, आब्स. गायनी में डॉ. प्रेमा एस. गोडी, एनॉटमी में डॉ. विदित प्रताप दीक्षित, एनेस्थिसियोलॉजी में डॉ. नीलम शर्मा, ईएनटी में डॉ. अंशु सिंह, जनरल मेडिसिन में डॉ. मोना राजपूत, जनरल सर्जरी में डॉ. दिनेश कुमार गोस्वामी, फिजियोलॉजी में डॉ. रूपा सिंह, बायोकेमिस्ट्री में डॉ. अरुण नागतिलक को चयनित किया गया है।

छह साल से जिला अस्पताल में नहीं था कोई एनेस्थेटिक
बिजनौर जिला अस्पताल में पिछले छह सालों से कोई एनेस्थेटिक नहीं था। इसकी वजह से सर्जरी करने में परेशानी होती थी। यहीं कारण था कि सर्जन होते हुए भी गंभीर मरीजों को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाता था। मगर अब बिजनौर मेडिकल अस्पताल में ही इलाज संभव हो सकेगा। अब एनेस्थेटिक मिलने से जिले के मरीजों को काफी लाभ मिलेगा।

सत्र 2024-25 से शुरू होगा मेडिकल कॉलेज-
महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज को रफ्तार दी जा रही है। ज्यादातर भवनों का काम पूरे होने को हैं। मेडिकल कॉलेज का करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। मेडिकल कॉलेज सत्र 2024-25 से शुरू होगा। इसके लिए तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। प्रोफेसर, चिकित्सक सहित अन्य पदों पर भर्ती की जा रही हैं।


महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए 18 विशेषज्ञों को चयनित किया गया है। शासन स्तर से इन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। जल्द ही नियुक्ति पत्र देने की तारीख घोषित होगी। अन्य पदों पर भी साक्षात्कार की तिथि नियत की जाएगी। - डॉ. उर्मिला कार्या, प्राचार्या, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed