फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Transport services affected due to route diversion

Bijnor News: रूट डायवर्ट करने से प्रभावित रहीं परिवहन सेवाएं

Fri, 08 Mar 2024 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Transport services affected due to route diversion
नजीबाबाद से हरिद्वार के लिए कांवड़ यात्रा के दौरान चंद रोडवेज बसों का ही संचालन हो सका
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नजीबाबाद। शिवभक्तों को सुरक्षित आवागमन देने के लिए प्रशासन की ओर से किए गए रूट परिवर्तन की वजह से परिवहन व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई। नजीबाबाद से हरिद्वार के लिए कांवड़ यात्रा के दौरान चंद रोडवेज बसों का ही संचालन हो सका।

परिवहन निगम के नजीबाबाद डिपो से हरिद्वार के लिए औसतन 12 रोडवेज बसों का नियमित रूप से संचालन होता है। महाशिवरात्रि पर्व पर परिवहन निगम ने हरिद्वार तक अतिरिक्त बस संचालन और फेरे बढ़ाने का फैसला लिया था। प्रशासन की ओर से शिवभक्तों को सुरक्षित यातायात व्यवस्था देने के लिए हाईवे के नजीबाबाद, मंडावली, भागूवाला, हरिद्वार मार्ग पर वाहनों के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित कर रूट डायवर्ट किया गया। नहर पटरी मार्ग से सभी प्रकार के वाहन निकाले गए।
विज्ञापन


रूट डायवर्ट मार्ग पर भी कावड़ यात्रा के चलते लगातार रुक-रुक कर जाम की स्थिति बनती रही। इससे नजीबाबाद से हरिद्वार के बीच परिवहन निगम की अतिरिक्त बस सेवा चलाने की घोषणा हवाई बनकर रह गई। भारी वाहनों के लिए डायवर्ट मार्ग पर लगातार जाम के कारण नजीबाबाद से हरिद्वार के लिए आम दिनों में चलने वाली रोडवेज बसों का भी संचालन सुचारु रूप से नहीं हो सका। जाम के कारण बस में सफर करने वाले शिवभक्तों और दैनिक यात्रियों को तीन-चार दिन परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन





शिवरात्रि पर भी प्रभावित रहीं रोडवेज सेवाएं

महाशिवरात्रि पर परिवहन निगम की सेवाएं प्रभावित रहीं। रूट डायवर्ट होने और यात्री कम होने से यात्रियों को घंटे बसों का इंतजार करना पड़ा। नजीबाबाद से मुरादाबाद के लिए सीधी बस सेवा दोपहर तक प्रभावित रहीं। यात्रियों को टुकड़ों में लंबी दूरी की यात्रा के लिए विवश होना पड़ा।




करीब 2.50 लाख रुपये प्रतिदिन रहा घाटा

परिवहन निगम नजीबाबाद के एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि रूट डायवर्ट होने और जाम के कारण कांवड़ यात्रा के दौरान कई दिन तक रोडवेज की आय प्रभावित रही। डिपो को औसतन 2.50 लाख रुपये प्रतिदिन की आर्थिक क्षति उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed