फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Transaction of 500 crores affected in two days

दो दिन में 500 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Tue, 16 Mar 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Transaction of 500 crores affected in two days
दो दिन में 500 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
विज्ञापन

बिजनौर। बैंकों के निजीकरण के विरोध में मंगलवार को भी राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखाओं पर ताले लटके रहे। कई जगह बैंक शाखाओं से अटैच एटीएम के शटर भी बंद कर दिए गए। बैंक कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। बैंकों में हड़ताल होने से दो दिन में करीब 500 करोड़ का व्यापार प्रभावित हुआ है।
मंगलवार को पीएनबी, एसबीआई, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक, इंडियन बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि की 339 ब्रांच पर ताले लटके रहे। कई जगह पर बैंक भवन में ही मौजूद एटीएम मशीनों को भी बंद कर दिया गया। कुछ जगह हड़ताल और कुछ जगह कैश खत्म होने के चलते ऐसा किया गया। बैंक कर्मचारियों ने अपनी शाखाओं पर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और इसके बाद एसबीआई की मुख्य शाखा पर पहुंचे। वहां भी नारेबाजी करके पीएनबीयू व प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक अधिकारी एसोसिएशन व कर्मचारी यूनियन के बैनर तले कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए एलडीएम कार्यालय पहुंचे और वहां कार्यालय के बाहर धरना दिया। पीएनबीयू के सहायक महासचिव सौरभ गुप्ता ने कहा कि बैंकों का निजीकरण राष्ट्रीय हित में नहीं है। सरकारी बैंकों पर देश की आम जनता को बहुत विश्वास है। कर्मचारियों ने 11वें वेतन समझौते को शत प्रतिशत लागू कराने, प्रोन्नति पॉलिसी प्रवर्तक बैंक के समान करने, कंप्यूटर इंक्रीमेंट लागू करने, अनुकंपा नियुक्ति करने, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित करने, बैंकों का निजीकरण न करने की मांग की। इस दौरान सुमन, महेश, शशिकांत, स्वतंत्रवीर सिंह, संजय शर्मा, राजीव शर्मा, प्रदीप कुमार, सुमित कुमार, लोकेंद्र सिंह, बीएन त्रिपाठी, अमित कुमार, निखलेश तिवारी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, दीपक चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दोनों दिन किया काम
बिजनौर। एसबीआई की मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक नौबहार सिंह ने बताया कि वे बैंक कर्मचारियों की हड़ताल में शामिल नहीं थे। उन्होंने अपने कार्यालय में बैठकर जरूरी काम निपटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई एटीएम हुए खाली
फोटो
अफजलगढ़। कादराबाद स्थित केनरा बैंक शाखा में भी ताले लगे रहे। बैंकों के निजीकरण को खत्म करने की मांग की है। इसके अलावा इन बैंकों के समीप स्थित एटीएम भी बंद रहे। जो एटीएम खुले रहे उनमें पैसा न होने के कारण उपभोक्ताओं को पैसे के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। उपभोक्ता एक एटीएम से दूसरी एटीएम पर भटकते रहे।

हड़ताल के चलते उपभोक्ता परेशान
नींदडू़। मंगलवार को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के दूसरे दिन भारतीय स्टेट बैंक और प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंकों की शाखाओं के मुख्य द्वारों में ताले लटके रहे। इससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत रही। एटीएम खुलने से ग्राहकों ने आवश्यकतानुसार रुपये निकालकर अपना काम चलाया, लेकिन बैंक संबंधी अन्य कार्य पूरी तरह प्रभावित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed