{"_id":"654532518f50f9467c073808","slug":"training-given-to-zonal-and-sector-officers-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-13728-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जोनल और सेक्टर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जोनल और सेक्टर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन
निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत दिया गया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जोनल और सेक्टर अधिकारियों को गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने जोनल एवं सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित मतदान केंद्रों पर जाकर बीएलओ की उपस्थिति एवं कार्य की गुणवत्ता का निरीक्षण किया जाएं। सेक्टर अधिकारी चेक लिस्ट के आधार पर मतदाता केन्द्रों का भ्रमण कर फार्म-छह, छह ए, सात तथा आठ की उपलब्धता तय करें। बीएलओ के कार्याें में आने वाली परेशानियों का निराकरण किया जाए।
बताया कि निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का शुभारंभ 27 अक्टूबर से शुरू हो चुका है। इसके तहत चार, पांच, 25, 26 नवम्बर तथा दो एवं तीन दिसम्बर को विशेष अभियान चलेगा। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी को होगा। आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में 284 जोनल एवं सेक्टर में से कुल 243 जोनल एवं सेक्टर अधिकारी मौजूद रहे। जबकि 41 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, एसडीएम सदर विजय वर्धन तोमर आदि भी मौजूद रहे।