फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Train will run from Kotdwar to Anand Vihar Terminal on 27th October

Bijnor News: 27 अक्तूबर को कोटद्वार से आनंद विहार टर्मिनल के लिए चलेगी ट्रेन

Tue, 10 Oct 2023 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Train will run from Kotdwar to Anand Vihar Terminal on 27th October
आनंद विहार से कोटद्वार के लिए 14089 और कोटद्वार से दिल्ली के लिए 14090 नंबर से चलेगी ट्रेन
विज्ञापन

कोटद्वार से देवबंद, मुजफ्फरनगर और मेरठ के लिए पहली बार शुरू होगी सीधी रेल सेवा
कोटद्वार से आनंद विहार 6.35 घंटे और आनंद विहार से कोटद्वार तक 5.55 घंटे का होगा सफर


एजाज अहमद

नजीबाबाद (बिजनौर)। उत्तराखंड के कोटद्वार से आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली के बीच नई ट्रेन का संचालन 27 अक्तूबर से शुरू होगा। रेल मंत्रालय ने नई ट्रेन को आनंद विहार से कोटद्वार के लिए 14089 और कोटद्वार से दिल्ली के लिए 14090 नंबर जारी किया है। यह पहली ट्रेन है, जो कोटद्वार से देवबंद, मुजफ्फरनगर और मेरठ होते हुए सीधे दिल्ली पहुंचेगी।
हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से संसद सदस्य अनिल बलूनी को दिल्ली से कोटद्वार के बीच ट्रेन संचालन को स्वीकृति मिलने का पत्र जारी किया था, जिसमें शीघ्र नई ट्रेन संचालित करने की जानकारी दी गई थी। डीआरएम मुरादाबाद राजकुमार सिंह ने पिछले सप्ताह कोटद्वार, नजीबाबाद और क्षेत्रीय स्टेशनों का भ्रमण कर इस ट्रेन के संचालन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर मंडलीय और स्थानीय रेल अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया था। अब रेलवे की ओर से इस ट्रेन का नंबर जारी कर दिया गया है। आनंद विहार से कोटद्वार के लिए 14089 और कोटद्वार से दिल्ली के लिए 14090 नंबर जारी किया है। यह नई ट्रेन कोटद्वार और जनपद बिजनौर के नागरिकों को मेरठ तक पहली सीधी रेल सेवा के रूप में पहचान बनाएगी।
विज्ञापन


इस समयसारिणी के साथ होगा संचालन
कोटद्वार से रोजाना रात्रि 10 बजे चलने वाली ट्रेन (14090) स्नेह रोड, नजीबाबाद, मौअज्जमपुर नारायण, लक्सर, रुड़की, टपरी, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ होते हुए प्रात: 04:35 बजे आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली पहुंचेगी। आनंद विहार टर्मिनल से रात्रि 09:45 बजे यह ट्रेन (14089) चलकर प्रात: 03:50 बजे कोटद्वार पहुंचेगी। आनंद विहार टर्मिनल से ट्रेन मेरठ रात्रि 22:50 बजे, मुजफ्फरनगर रात्रि 23:30 बजे और देवबंद रात्रि 23:50 बजे पहुंचेगी। नजीबाबाद में ट्रेन तड़के 02:50 बजे पहुंचेगी। उधर, कोटद्वार से आनंद विहार टर्मिनल के लिए जाते समय ट्रेन रात्रि 10:50 बजे नजीबाबाद स्टेशन, देवबंद रात्रि 01:35 बजे, मुजफ्फरनगर रात्रि 01:55 और मेरठ रात्रि 02:38 बजे पहुंचकर आनंद विहार टर्मिनल प्रात: 04:35 पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद में नहीं दिया ट्रेन को स्टॉपेज
नई ट्रेन को गाजियाबाद स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं दिया गया है। दिल्ली रूट का गाजियाबाद प्रमुख रेलवे जंक्शन है। स्टॉपेज न मिलने से गाजियाबाद आवागमन करने वाले यात्रियों को नई ट्रेन संचालित होने के बावजूद निराश होना पड़ेगा।


उद्धाटन पर 04396 नंबर से चलेगी यह ट्रेन
रेल मंत्रालय उद्धाटन पर इस ट्रेन को 04396 नंबर से संचालित करेगा। 27 अक्तूबर को कोटद्वार से शाम पांच बजे आनंद विहार के लिए 04396 नंबर से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। शाम 05:50 बजे नजीबाबाद स्टेशन पहुंचकर रात्रि 11:15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इस दिन के बाद इस ट्रेन का 14089 और 14090 नंबर से ही संचालन होगा। संभावना जताई जा रही है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसका शुभारंभ करेंगे। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed