फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Train stop case, 11 people identified

Bijnor News: ट्रेन रोकने का मामला, 11 लोगों की हुई पहचान

Fri, 02 Jun 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 02 Jun 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Train stop case, 11 people identified
- जांच पूरी होने पर आरोपी रेलवे कोर्ट मुरादाबाद में पेश होंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। नजीबाबाद-कोटद्वार रेल मार्ग पर क्रॉसिंग-15 से रेलवे द्वारा आवागमन बंद करने पर हुए विरोध प्रदर्शन और ट्रेन रोकने के मामले में आरपीएफ ने वीडियो के आधार पर 11 प्रदर्शनकारियों को चिह्नित किया है। जांच पूरी होने पर आरोपी रेलवे कोर्ट मुरादाबाद में पेश होंगे।

कोटद्वार रेल मार्ग पर रेलवे ने रेलवे क्रॉसिंग-15 को बंद किया था। 25 मई को गांव हल्लोवाला क्षेत्र की महिला समेत ग्रामीणों ने प्रदर्शन के दौरान ट्रेन रोकी थी। प्रदर्शन के दौरान नजीबाबाद से कोटद्वार जा रही 08387 ट्रेन लगभग एक घंटा रुकी रही। प्रदर्शनकारियों के दबाव के चलते रेलवे पथ अधिकारियों ने बंद किए गए क्राॅसिंग को खोल दिया था।
विज्ञापन

नजीबाबाद आरपीएफ ने क्षेत्र के गांव हल्लोवाली एक महिला सहित तीन लोगों को नामजद करते हुए 18 अज्ञात के खिलाफ रेल रोकने का मामला रेलवे एक्ट की धारा 174 ए के अंतर्गत दर्ज किया था। आरपीएफ के उपनिरीक्षक एवं जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने वीडियो के आधार पर प्रदर्शनकारी महिलाओं सहित ग्रामीणों को चिह्नित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ ने ट्रेन रोकने के मामले में अजयपाल, जगत सिंह और मीना देवी पहले दिन नामजद किया था। वीडियो के आधार पर आरपीएफ ने जिन प्रदर्शनकारियों को चिह्नित कर नामजद किया है उनमें रोशनी देवी, लक्ष्मी देवी, कुसुम, हरिकिशन, संजय नेगी, मंजू कुकरेती, सुशीला, जशोदा शामिल है। जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर अन्य प्रदर्शनकारियों को भी चिह्नित कर लिया गया है। शीघ्र जांच रिपोर्ट रेलवे न्यायालय मुरादाबाद में पेश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed