{"_id":"584ee6cc4f1c1b696f649d45","slug":"train-late-hone-se-pareshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्री परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्री परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में छाया घना कोहरा।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नजीबाबाद में दो महत्वपूर्ण ट्रेनें रद होने और लंबी दूरी की कई प्रमुख ट्रेनें 10 से 12 घंटे विलंब से चलने से रेल यात्रियों को दिन भर परेशानियों का सामना करना पड़ा। अमृतसर से बरौनी के बीच चलने वाली अप व डाउन दिशा की जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे द्वारा 15 दिसंबर तक के लिए रद किया गया है।
रेलवे स्टेशन अधीक्षक अजित सिंह ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सोमवार को अप व डाउन दिशा की देहरादून-इलाहाबाद लिंक एक्सप्रेस भी रद रही। इसके अलावा अप व डाउन दिशा में अमृतसर से सहरसा के बीच चलने वाली जननायक एक्सप्रेस अनिश्चितकाल के लिए विलंब से चल रही है।
इसके नजीबाबाद आगमन और प्रस्थान का कोई निश्चित समय स्थानीय रेल अधिकारियों को प्राप्त नहीं हो पा रहा है।