फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Traffic jams have become a sore point in Nagina, making it difficult to walk on the roads.

Bijnor News: नगीना में नासूर बन गया जाम, सड़कों पर चलना मुश्किल

Mon, 27 Apr 2026 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Traffic jams have become a sore point in Nagina, making it difficult to walk on the roads.
नगीना। नगर में दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान लगा देने व ई- रिक्शाओं की बढ़ती संख्या ने नगर में जाम की समस्या को विकराल बना दिया है। पूरे नगर का कोई सड़क व गली अब जाम से अछूती नहीं है। जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को निजात दिलाने में पालिका प्रशासन पूरी तरह उदासीन बना हुआ है। नगर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

अमर उजाला के मेरी आवाज सुनो कॉलम के जरिए नगीना के गौरव शर्मा ने नगर में बढ़ते जाम की समस्या का मुद्दा उठाया है। नगर के स्टेशन चौराहे से लेकर नगर के अंतिम छोर पहाड़ी दरवाजा तक सड़क के दोनों तरफ खड़े होने वाले ठेलों, सड़क पर चलने वाले ई-रिक्शाओं व अतिक्रमण कर बैठे दुकानदारों ने जाम की समस्या को नासूर बना दिया है। नगर के मुख्य बाजार में चार पहिया वाहनों को ले जाने की बात तो छोड़िए, कई बार पैदल चलना भी दूभर हो जाता है।
विज्ञापन

पालिका प्रशासन से स्थानीय लोगों ने एक पार्किंग की व्यवस्था कराए जाने की कई बार मांग की, लेकिन वह आज तक पूरी नहीं हो सकी है। गन्ना समिति चौराहे, पुरानी तहसील के सामने, मोहल्ला पंजाबियान, बाजार बारादरी व पहाड़ी दरवाजा पर पूरे दिन जाम की समस्या से आम लोगों को जूझना पड़ता है। रेलवे स्टेशन से लेकर कोतवाली मार्ग स्थित रेलवे फाटक तक सड़क के दोनों तरफ हुए अतिक्रमण ने पूरे दिन जाम को वहां स्थायी बना दिया है। स्थानीय लोगों ने पालिका व पुलिस प्रशासन से जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला मझलेटा निवासी गौरव शर्मा, युवा सराफ अविरल मित्तल, चिकित्सक मेघ प्रकाश व शुभम राजपूत का कहना है कि पालिका प्रशासन को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ठोस प्रयास करने चाहिए।

पालिका चेयरपर्सन ताहिरा बेगम का कहना है कि पालिका प्रशासन द्वारा समय- समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है। शीघ्र एक उपयुक्त जगह देखकर पार्किंग की व्यवस्था भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed